<p>ऊना के चिंतपूर्णी में एक गांव में बिजली का बिल काट रहे अस्थाई कर्मचारी को गांव की महिला प्रधान द्वारा थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है। यही नहीं महिला प्रधान ने बाद में पुलिस के सामने जूतों से भी उसकी पिटाई कर डाली। इसके बाद मामला गरमा गया। हालांकि बाद में दोनों पक्षों में राजीनामा होने के बाद किसी भी तरह का कोई केस दर्ज नहीं करवाया गया।</p>
<p>जानकारी के अनुसार बुधवार को विद्युत बोर्ड चिंतपूर्णी कार्यालय का अस्थाई कर्मचारी साथ लगते गांव में महिला प्रधान के घर बिजली का बिल काटने पहुंचा। जब कर्मचारी बिल काटकर प्रधान को देने लगा तो उसने ज्यादा बिल आने पर बिजली का बिल लेने से मना कर दिया। इस पर कर्मचारी ने कहा कि आपका बिल ज्यादा है तो ऑफिस जाकर शिकायत कर सकती हैं। उसने रीडिंग के हिसाब से ही बिल काटा है। इस बात को लेकर दोनों में बहस होने लगी। इस पर प्रधान ने पुलिस बुलाने की बात कही। बिल काटने आए कर्मचारी ने कहा आप पुलिस बुला लीजिए मैं अभी यहीं हूं और आसपास लोगों के बिल काट रहा हूं। ये कहकर कर्मचारी गेट खोलकर घर से बाहर जाने लगा। इस बीच दोनों में बहस फिर शुरू हो गई। इस दौरान महिला प्रधान ने कर्मचारी को दो थप्पड़ जड़ दिए।</p>
<p>इस पर कर्मचारी ने विद्युत बोर्ड के एसडीओ और रिश्तेदार को फोन कर दिया। महिला प्रधान ने पुलिस को फोन कर घर बुला लिया। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उसकी मौजूदगी में महिला प्रधान ने कर्मचारी के सिर पर जूते दे मारे। इसके बाद माहौल काफी गर्माया गया। बाद में महिला प्रधान के पति और विद्युत विभाग के एसडीओ ने मध्यस्थता से दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता हो गया। इस कारण कोई मामला दर्ज नहीं करवाया गया।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(3902).jpeg” style=”height:339px; width:641px” /></p>
Tragic Road Accident in Sirmour; सिरमौर जिले के पांवटा साहिब की तहसील में आंज भोज…
Mumbai: अजित पवार गुट के NCP नेता और पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात…
Kullu Dussehra Begins: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रविवार को कुल्लू के रथ मैदान में…
International Kullu Dussehra: जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर मैदान में आज से अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव…
विपल्व सकलानी English medium education in Himachal; हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का…
Kevin Pietersen India visit; इंग्लैंड के पूर्व स्टार बल्लेबाज केविन पीटरसन ने भारतीय क्रिकेट प्रेमियों…