ऊना के युवक का गंगुवाल नहर में तैरता मिला शव, हाथ पांव कपड़े से थे बंधे

<p>गंगूवाल पावर हाऊस के समीप नहर में पंजाब पुलिस को एक नौजवान युवक का शव पानी में तैरता हुआ मिला है। पुलिस ने स्थानीय गोताखोंरों की सहायता से शव को नहर से बाहर निकाल। मृतक के हाथ और पैर किसी कपड़े के साथ बंधे हुए थे। पुलिस को शक है कि युवक की किसी ने हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया है।</p>

<p>मृतक की पहचान विनोद कुमार (31) निवासी ऊना के रूप में हुई है। पंजाब पुलिस ने घटना के बारे में ऊना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही ऊना पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है की घटना को अंजाम किसने दिया है और किन कारणों से युवक की हत्या कर शव नदी में फेंका गया है।</p>

<p>बताया जा रहा है कि विनोद कुमार अपनी गाड़ी में 24 जुलाई को पंजाब के भनुपली की तरफ काम के सिलसिले से गया था और उसके बाद उसका अता पता नहीं लगा। इसके बाद इसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा था। फिलहाल पुलिस ने शव को स्थानीय अस्पताल में रखवाकर आगामी जांच शुरु कर दी है। मृतक की कार कहां पर है इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।</p>

<p>उधर ऊना पुलिस थाना के एसएचओ गौरव भारद्वाज ने कहा कि श्री आनंदपुर पुलिस थाना की तरफ नहर से एक शव मिलने की जानकारी मिली है। उनके द्वारा पूछी गई जानकारी के बाद पुलिस ने मृतक युवक के बारे में सूचना मुहैया कराई कि यह युवक ऊना शहर का रहने वाला विनोद कुमार है। पुलिस टीम घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस इसका कॉल रिकार्ड भी खंगाला जाएगा।</p>

Samachar First

Recent Posts

किन्नौर में 300 मीटर खाई में गिरा ट्रक, दो की मौके पर मौत

Kinnaur truck accident: किन्नौर ज़िले के निगुलसरी के पास एक  सड़क दुर्घटना में एक ईंटों…

10 hours ago

मस्जिद की 3 मंजिल गिराने के फैसले को न्यायालय में चुनौती की तैयारी

Sanjauli Mosque Demolition Controversy: राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद की तीन अवैध…

10 hours ago

रेडियोग्राफर और लैब टेक्नीशियन का वेतन होगा दोगुना, आईजीएमसी में 10 करोड़  से  दो छात्रावास

CM Sukhu Announcement: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को आईजीएमसी ट्रॉमा सैंटर के लोकार्पण…

10 hours ago

Kangra News: शोभा यात्रा के साथ हुई शाहपुर दशहरा उत्सव की शुरूआत

  शाहपुर का जिला स्तरीय दशहरा मेले का शुभारंभ भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ।…

11 hours ago

झूठा प्रचार करने से बचें PM मोदी, जयराम झूठ बोलने में PhD: CM सुक्खू

CM Sukhwinder Singh Sukhu: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इंदिरा गांधी मेडिकल…

15 hours ago

कंगना के बाद विक्रमादित्य सिंह ने भी मंडी में खोला कैंप ऑफिस

  Vikramaditya Singh Camp Office Mandi : मंडी की सांसद कंगना रनौत द्वारा मंडी में…

16 hours ago