क्राइम/हादसा

UP: वाराणसी में साड़ी के कारखाने में लगी आग, पिता-पुत्र समेत 4 लोग जिंदा जले

उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां अशफाक नगर में एक साड़ी के कारखाने में आग लगने से पिता और पुत्र समेत चार लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। इस घटना में मदनपुर का 45 वर्षिय शख्स, उसका 22 वर्षीय बेटा और बिहार के अररिया के रहने वाले 18 और 17 साल के दो मजदूरों की मौत हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने शवकों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि जिस समय कारखाने में आग लगी उस समय ये चारों लोग काम कर रहे थे। अचानक आग लगने से ये चारों आग की लपटों के बीच बुरी तरह से घिर गए और बाहर नहीं निकल पाए। हालांकि कि आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक चारों की झुलस कर मौत हो चुकी थी।

वहीं, हादसे को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

पुराने साथियों की घर वापसी से कांग्रेस संगठन हो रहा मजबूत

शिमला जिला के कुमारसैन वार्ड के जिला परिषद सदस्य उज्वल मेहता आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय…

2 hours ago

“भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही”

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर जहां भाजपा बार-बार हिंदुत्व विरोधी और बहुसंख्यक…

2 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज शिमला पहुंचने पर स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज शिमला पहुंचने पर मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव…

2 hours ago

बागवान भोपाल ने तकनीक के इस्तेमाल से किसानी को बनाया मुनाफे का सौदा

वर्तमान में किसनी और बागवानी में भी आधुनिकीकरण का प्रभाव देखने को मिल रहा है.…

2 hours ago

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी -गद्दी नेता कपूर बीते…

4 hours ago

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध: बिंदल

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध, कांग्रेस नेता कर रहे…

5 hours ago