आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई बस, 7 की मौत 34 घायल

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार तड़के भीषण हादसा हो गया। दिल्ली से वाराणसी जा रही जा रही एक प्राइवेट एसी बस ट्रक से टकरा गई। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया।

घटना मैनपुरी जिले के करहल क्षेत्र के अंतर्गत एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 87 के समीप हुई। रविवार तड़के एक प्राइवेट बस दिल्ली से वाराणसी जा रही थी। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 87 के पास उसकी टक्कर एक तेज रफ्तार ट्रक से हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना होते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस प्रशासन के आलाधिकारी बचाव दल के साथ मौके पर पहुंच गए।

हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है, वहीं 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से सभी को सैफई पीजीआई रेफर कर दिया गया। हादसे की वजह चालक को नींद की झपका आना बताई जा रही है।

हादसे में मरने वाले एक युवक की शिनाख्त शशांक यादव निवासी रायबरेली के रूप में हुई है। वो मोदीनगर में प्रोफेसर के रूप में तैनात थे। सूचना मिलते ही वहां परिजन चल दिए हैं। अन्य छह शवों को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है।

Samachar First

Recent Posts

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी, आईजएमसी में हुआ उपचार

Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी है। मंगलवार रात को उपचार करवाने…

2 hours ago

पालमपुर कृषि विवि की 112 हेक्टेयर भूमि को पर्यटन विभाग के नाम पर हस्तांतरित करने पर हाईकोर्ट की रोक

शिमला: चौधरी सरवण कुमार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर की 112 हेक्टेयर लैंड को पर्यटन विभाग…

2 hours ago

उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी फरार

UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…

4 hours ago

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

5 hours ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

6 hours ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

7 hours ago