कुल्लूः जंगली आग ने आनी में गऊशाला और स्टोर रूम को लिया चपेट में, जिंदा जली गाय

<p>जिला कुल्लू में आग लगने का मामला सामने आया है। यहां वन मंडल आनी के तहत आनी कस्बे के सामने कराना के जंगलों में लगी आग में तनोडा गांव के गुलाब सिंह की एक गोशाला, स्टोर रूम जलकर राख हो गया। इसके अलावा एक कमरे को आंशिक क्षति पहुंची है। आग की घटना में रखी पालतू गाय झुलस कर मर गई। इसके साथ ही गोशाला के साथ स्टोर रूम में रखा लाखों का सामान भी आग की भेंट चढ़ गया है। गुलाब सिंह ने बताया आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस थाना आनी की टीम और फायर स्टेशन आनी के जवान मौके पर पहुंच गए थे। लेकिन तब तक गोशाला जलकर राख हो चुकी थी।</p>

<p>घटनास्थल पर नुकसान का जायजा लेने राजस्व विभाग के कानूनगो विनोद कुमार और कराना पंचायत की प्रधान रचना ठाकुर भी मौके पर पहुंच गई थी। एसडीएम आनी चेत सिंह ने कहा कि नुकसान का जायजा लिया गया है, तय नियमों के तहत मुआवजा का केस बनाया जाएगा। वहीं, कराना के जंगलों में लगी से कराना गांव के जीत राम, किशोरी लाल और नंद लाल के घास की टोलियां और सेब के पौधे भी आग की भेंट चढ़ गए।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(8306).jpeg” style=”height:90px; width:743px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

केजरीवाल ने Rss Chief को पत्र, केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोप

  New Delhi: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

23 mins ago

कृषि कानून के बयान पर कंगना रनौत ने मानी गलती

  Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए…

38 mins ago

कृषि कानून पर बयान देने पर कंगना रनौत ने किसानों से मांगी माफी , अपने शब्द लिए वापस

Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए बयान…

44 mins ago

न्यायाधीश राजीव शकधर ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ ली

Shimla: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश राजीव शकधर ने  आज  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश…

1 hour ago

विदेशी पैराग्‍लाइडरस के बिना बीड बिलिंग सूनी, अब दो अक्‍तूबर से आस

  मौसम की बेरुखी के चलते विदेशी पायलटों ने नहीं दी दस्‍तक रोजाना मात्र 40…

1 hour ago

जानें, कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन

आज का राशिफल दिनांक: 25 सितम्बर 2024 मेष (Aries): आज आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती…

2 hours ago