<p>महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक महिला ने पीछा करने पर एक व्यक्ति का प्राइवेट पार्ट काट दिया था। अब उस व्यक्ति ने मुंबई के अस्पताल में दम तोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक व्यक्ति महिला का पड़ोसी था। वह उसका आए दिन पीछा करता था। इससे परेशान होकर महिला ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर व्यक्ति का प्राइवेट पार्ट काट दिया। इसके बाद महिला खुद उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर आई थी।</p>
<p>इस बारे में ठाणे पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 27 वर्षीय युवक लोन सलाहकार के तौर पर काम करता था। वह पड़ोस में रहने वाली 42 वर्षीय महिला का पीछा करता था। इस बारे में महिला ने अपने पति को भी बताया। युवक को समझाने के बावजूद वह अपनी आदतों से बाज नहीं आया। इसके बाद महिला ने अन्य दो लोगों के साथ उसे लोन से जुड़े काम को लेकर मिलने बुलाया। यहां उन्होंने उसके हाथ पांव बांध दिए और चाकू से प्राइवेट पार्ट काट डाला। फिर महिला युवक को अस्पताल के गई और उसे भर्ती कराया। खून ज्यादा बहने से इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।</p>
<p>पुलिस ने तीनों आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज किया है। हालांकि, पुलिस ने दोनों की पहचान जाहिर नहीं की है। महिला ने पुलिस को बताया कि युवक पिछले कुछ सप्ताह से उसका पीछा कर रहा था। अधिकारी ने बताया कि कुछ दिन पहले युवक ने महिला के पति को बताया था कि वह उसकी पत्नी को पसंद करता है, जिसके बाद दंपति के बीच झगड़ा हुआ। महिला ने सबक सीखाने के लिए यह कदम उठाया। पुलिस ने महिला और उसके दो सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है और स्थानीय अदालत ने तीनों को पुलिस हिरासत में भेज दिया है।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(2215).jpeg” style=”height:1542px; width:1424px” /></p>
बारालाचा दर्रा मार्ग का एक बड़ा हिस्सा बर्फ के कारण अभी वन-वे दारचा से सरचू…
प्रधानमंत्री दस सालों का रिपोर्टकार्ड बताने के बजाए राम के नाम पर कर रहे हैं…
-हर रोज चीढ़ की पत्तियों में अग्निकांड की घटणा आ रही सामने -सीपीडी जाइका समीर…
-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई मतदान की तारीख…
मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…