<p>घुमारवीं उपमंडल की पंचायत पट्टा के गांव बड्डू में वीरवार शाम को जंगली सुअर ने एक महिला पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला को उपचार के लिए घुमारवीं अस्पताल ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी बर्फी देवी खेतों में घास लाने गई थी। शाम करीब 5 बजे जंगली सूअर ने उस पर हमला कर दिया।</p>
<p>बताया जा रहा है कि बर्फी देवी ने शोर मचाया जिससे गांव के लोगों मौके पर इकट्ठे हो गए जिसे देख कर जंगली सूअर नजदीक जंगल की तरफ भाग गया। लोगों के सहयोग से बर्फी देवी को घुमारवीं हॉस्पिटल लाया गया। यहाँ पर डाक्टरों ने उनकी नाजुक हालत देख कर उसे जिला हॉस्पिटल बिलासपुर भेज दिया है।</p>
<p>इस हमले से क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। इस से क्षेत्र में इससे पहले भी 2 अलग-अलग हमलों में महिला और पुरुष को घायल कर चुका। गांव के लोगों ने विभाग से अनुरोध किया है कि जंगली सूअर को पकड़ने और घायल को तुरन्त राहत राशि देने की मांग की है।</p>
पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…
Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…
Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…
पार्षद और भाजपा प्रवक्ता शैलेंद्र गुप्ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…
सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…
Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…