Categories: हिमाचल

18+वालों का हिमाचल में 100 फीसदी टीकाकरण पूरा, बना देश का पहला राज्य

<p>कोरोना वैक्सीनेशन में पहाड़ी प्रदेश हिमाचल ने नया रिकॉर्ड स्थापित कर दिया है। हिमाचल प्रदेश सरकार ने 18 वर्ष से अधिक की आयु के 100 फीसदी लोगों का टीकाकरण कर दिया है। हालांकि इन 100 फीसदी लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक लग चुकी है और दूसरी खुराक लेनी अभी बाकी है। लोगों को कोरोना को पहली वैक्सीन ख़ुराक लगाने वाला हिमाचल प्रदेश पहला राज्य बन चुका है।</p>

<p>मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश ने वैक्सीनेशन को लेकर एक ओर उपलब्धि हासिल कर ली है। हिमाचल 100 फीसदी वैक्सीन की पहली डोज़ देने वाला पहला राज्य बन गया है। 6 सिंतबर को प्रधानमंत्री के साथ विरुअल जुड़ने का कार्यक्रम है। लेकिन इसको लेकर पीएम से बात हुई है। हिमाचल को प्रधानमंत्री ने इस उपलब्धि के बधाई दी है। पीएम 6 सिंतबर को हिमाचल के स्वास्थ्य कर्मियों व लोगों से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाएंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में लोगों को वैक्सीन हेलीकॉप्टर से भेजेंगे और टीम वहां जाकर कोरोना वैक्सीन लगाएगी।</p>

<p>बता दें कि हिमाचल प्रदेश में 2011 की जनगणना के हिसाब से 18 वर्ष से ऊपर की संख्या 43 लाख के लगभग है। जबकि 15 लाख के लगभग फ्लोउटिंग जनसंख्या है जिनमें प्रवासी मज़दूर शामिल हैं। हिमाचल में 30 अगस्त तक 7206250 कुल कोरोना की डोज़ दी जा चुकी हैं। जिसमें &nbsp;5472527 लोगों को पहली डोज़ जबकि 1733723 लोगों को दूसरी वैक्सीन की डोज़ दी गई है। हिमाचल प्रदेश में आज दोपहर तक कोरोना के 1456 मामले एक्टिव हैं।<br />
&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

Mandi News: नवरात्रों में माता बगलामुखी मंदिर में भक्तों का उमड़ा सैलाब, भक्तों की मनोकामनाएं हो रही हैं पूर्ण

Baglamukhi Temple  : सदर विधानसभा क्षेत्र के तुंगल में स्थित प्रसिद्ध देवी माता बगलामुखी मंदिर…

13 mins ago

Pakistan News: शादी की मनाही पर लड़की ने परिवार को दिया जहर, 13 की मौत

Pakistan family poisoned murder : पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक दिल दहला देने वाली…

19 mins ago

मुख्यमंत्री सुक्खू ने अचानक किया IGMC शिमला का निरीक्षण, मरीजों से लिया फीडबैक

CM Sukhu visits IGMC Shimla:  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार सुबह 7:00…

39 mins ago

नवाचार को बढ़ावा दे रहा एटीसी शाहपुर

नवीन तकनीक और प्रौद्योगिकी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे कदम Kangra:  उपयुक्त प्रौद्योगिकी केन्द्र…

18 hours ago

हिमाचल में कांस्टेबल भर्ती: निगेटिव मार्किंग के साथ फिजिकल और लिखित परीक्षा में कड़ी शर्तें, विस्‍तार से जानें

Himachal:  हिमाचल प्रदेश में होने जा रही विशेष पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में…

19 hours ago

हिमाचल प्रदेश में तीन हादसों में दो की मौत, दो घायल

मंडी में करंट लगने से युवक की मौत कुल्लू में वोल्वो बस और कार की…

19 hours ago