Categories: हिमाचल

हिमाचल में पटरी पर नहीं लौटी व्यवस्था, 111 सड़कें, 120 रूट अभी भी बंद

<p>हिमाचल में परिवहन सेवाएं पटरी पर नहीं लौट सकी हैं। प्रदेश की 111 सड़कें अभी भी यातायात के लिए बंद है। इन सड़कों से मलबा नहीं हट सका है। परिवहन निगम ने 25 सौ रूटों पर परिवहन सेवाएं शुरू कर दी हैं, लेकिन 120 रूट ऐसे हैं, जहां बसें नहीं भेजी जा रही हैं।</p>

<p>सड़कों को बहाल करने में तीन से चार दिन लग सकते हैं।&nbsp; इधर, लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़कों पर डंगे लगाने के लिए शॉर्ट टेंडर आमंत्रित किए जा रहे हैं।</p>

<p>मौसम साफ रहने से प्रतिदिन 50 से 70 सड़कों को यातायात के लिए बहाल किया जा रहा है।&nbsp; शुक्रवार तक 149 सड़कों को यातायात के लिए बहाल किया गया। मंडी जोन की 20 सड़कें अभी भी बंद हैं।</p>

<p>हमीरपुर जोन में 25, कांगड़ा जोन की 34 सड़कें और शिमला जोन की कई सड़कें यातायात के लिए बहाल नहीं हुई हैं। परिवहन निगम के सीजीएम एचके गुप्ता ने बताया कि जैसे-जैसे सड़कें यातायात के लिए बहाल हो रही हैं, बस सेवाएं शुरू की जा रही हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

दस साल से रेलवे लाइन का राग ही अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिला पाए : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…

1 hour ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में 1910 मतदान केंद्र होंगे स्थापित: डीसी

धर्मशाला, 18 मई: रिर्टनिंग आफिसर कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि…

1 hour ago

विवि के क्षेत्रीय केंद्र में निकाली मतदाता जागरूकता रैली

धर्मशाला, 18 मई: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में लोकसभा तथा विस उपचुनाव में…

1 hour ago

आगामी चुनावों में 5711969 मतदाता अपने मताधिकार का करेंगे प्रयोग: मनीष गर्ग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित…

1 hour ago

20 मई को टंग और बरवाला फीडर के अंतर्गत बिजली बंद

धर्मशाला, 18 मई: सहायत अभियंता विद्युत उपमंडल सिद्धपुर कर्मचंद भारती ने बताया कि 20 मई…

1 hour ago

ये जग्गी का नहीं, धर्मशाला की जनता का चुनाव, सरकार करेगी रुके हुए काम: बाली

कांग्रेस सरकार के साथ चलेगी धर्मशाला की जनता, जग्गी को MLA बनवाकर बढ़ेगा विकास का…

1 hour ago