हिमाचल

शिमला से 2 अफगान नागरिक गिरफ्तार, 9 हजार करोड़ की हेरोइन मामले से जुड़े हैं तार!

गुजरात के मुंद्रा पोर्ट से पकड़ी गई 9 हजार करोड़ की हेरोइन मामले में राजस्व आसूचना निदेशालय (DRI) के हाथ बड़ी सफलता लगी है। इस मामले में DRI दिल्ली की टीम ने हिमाचल प्रदेश के शिमला से 2 अफगान नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों नागरिकों की गिरफ्तारी रविवार देर रात को छोटा शिमला स्थित एक होटल से हुई है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए इन अफगान नागरिकों की हेरोइन के खेप को भारत पहुंचाने में अहम भूमिका रही है।

सूत्रों के अनुसार रविवार रात करीब ढाई बजे डीआरआई दिल्ली की टीम ने छोटा शिमला स्थित एक होटल में दबिश दी थी। टीम ने यहां पहले से मौजूद दो अफगान नागरिकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। करीब तीन घंटे पूछताछ और कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद DRI टीम दोनों को लेकर सुबह साढ़े छह बजे दिल्ली रवाना हो गई।

बता दें कि डीआरआई ने करीब दस दिन पहले गुजरात के मुंद्रा पोर्ट से कंटेनर में छुपाकर लाई जा रही तीन हजार किलो हेरोइन की बड़ी खेप को पकड़ा था। इस खेप की कीमत करीब 9 हजार करोड़ आंकी गई है। खबर है कि मामले की जांच कर रही डीआरआई ने इस संबंध में पिछले तीन दिन में तीन लोगों को अपनी गिरफ्त में लिया है। इन्हीं से हुई पूछताछ के आधार पर जांच अधिकारियों को शिमला में दो अफगान नागरिकों के छुपने की जानकारी मिली थी। इसी के आधार पर DRI की टीम ने छोटा शिमला पुलिस के कुछ कर्मियों के साथ मिलकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। शिमला में हुई इस कार्रवाई की जानकारी बेहद कम लोगों को दी गई। पुलिस के आला अधिकारियों को भी पूरी कार्रवाई के बाद जानकारी दी गई।

Samachar First

Recent Posts

दो चरणों के मतदान से निराशा में भाजपा, 400 पार का सपना नही होगा साकार

देश में हुए दो चरणों के मतदान के बाद हिमाचल कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना…

30 mins ago

ऊनाः बंगाणा के भलेती में स्कूल बस की चपेट में आने से छात्रा की मौत

ऊना जिले के बंगाणा के भलेती में एक स्कूल बस की चपेट में आने से…

51 mins ago

कांग्रेस ने उतारे तीन विधानसभा सीटों पर अपने उम्‍मीदवार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने तीन विधानसभा सीटों पर अपने उम्‍मीदवारों की घोषणा कर दी है।…

54 mins ago

रसीली चेरी की शिमला के भट्टाकुफ़्फ़र मंडी में दस्तक, 250 रूपये प्रति किलो मिले दाम

हिमाचल प्रदेश की रसीली चेरी ने मंडियों में दस्तक दे दी है। शिमला में चेरी…

2 hours ago

पालमपुर के मैंझा में भी हुआ फिर द*राट कां*ड: एक परिवार के 4 लोगों पर दरा*ट से हम*ला

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के पालमपुर में एक फिर से द*राट कां*ड पेश आया…

3 hours ago

जनता की भावनाओं का सौदा करने वालों को नहीं बख्शना : मुख्यमंत्री

राजगढ़ (सिरमौर): मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को सिरमौर जिला के राजगढ़ में…

19 hours ago