<p>आनंदपुर साहिब और नैना देवी के बीच रोपवे निर्माण की कवायद तेज हो गई है। पर्यटन विभाग ने इसके लिए टेंडर आमंत्रित किए हैं। चार मई को बिड खुलेगी। पंजाब और हिमाचल मिलकर 3 हजार 850 मीटर का रोपवे का निर्माण करेंगे। पीपीपी मोड पर निर्माण किया जाएगा। अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन आरडी धीमान ने बताया कि इससे दोनों राज्यों के धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।</p>
<p>इस रोपवे के निर्माण से प्रमुख शक्तिपीठ नैना देवी तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को चढ़ाई नहीं चढ़नी पड़ेगी। प्रोजेक्ट का लोअर टर्मिनल पंजाब में आनंदपुर साहिब के निकट रामपुर में, इंटरमीडिएट स्टेशन हिमाचल के टोबा में और अपर टर्मिनल प्वाइंट नैना देवी में होगा।</p>
<p>साल 2012-13 में इस रोपवे के निर्माण का प्रयास शुरू किया गया था। इसके लिए 14 एकड़ जमीन अधिकृत की गई थी, लेकिन किन्हीं परिस्थितियों में इसका निर्माण नहीं हो पाया। साल 2018 में चंडीगढ़ में दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की उपस्थिति में इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के एमओयू पर हस्ताक्षर हुए थे।</p>
Kullu Dussehra 2024: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ 13 अक्तूबर को राज्यपाल शिव…
No effigy burning Hamirpur : हमीरपुर शहर में पिछले 3 वर्षों से दशहरे का आयोजन…
Hamirpur: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर 2024 को…
Ratan Tata successor Noel Tata: नोएल टाटा, जो दिवंगत रतन टाटा के सौतेले भाई…
Patwari arrested for bribe : हिमाचल प्रदेश के कांग`ड़ा जिले में स्टेट विजिलेंस एंड…
RS Bali at Bajreshwari Temple : 11 अक्टूबर 2024 को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम…