Follow Us:

हमीरपुर: बाल आश्रम टीहरा से दीवार फांद कर भागे 4 बच्चे

कमल कृष्ण |

हमीरपुर जिला के सुजानपुर टीहरा में देर रात बाल आश्रम से 4 बच्चे भाग निकले। इन चारों बच्चों ने आश्रम की दीवार फांद कर भागने के प्लान बनाया और रात को सभी के सोने के बाद आश्रम के कर्मचारियों की आंखों में धूल झोंककर भाग निकले।

हालांकि, आश्रम के अधीक्षक की ओर से जवाब में कहा गया है कि उनके पेपर चल रहे थे जिसके चलते वे सब यहां से भाग गए। लेकिन उनका ये जवाब अपने आप में ही एक तरह की दलील जान पड़ती है। ख़ैर पुलिस को इत्तला कर दिया है औऱ पुलिस हर तरफ जांच की बात कही है। लेकिन, आए दिन इस आश्रम से बच्चे भाग निकलने में कामयाब होते हैं, इसका जवाब पुलिस के पास भी नहीं है।

एक साल पहले जब बच्चे यहां से भागे थे तो आश्रम की दीवार को ऊंचा कर दिया था और आश्रम की दीवार पर कांटे दार ताल चारों तरफ लगा दी गई। लेकिन अब एक बार फ़िर बच्चे दीवार फांदने में कामयाब हुए। भाग हुए बच्चों में महेंद्र कुमार, जगजीत, विक्रांत, अशोक का नाम शामिल आया है।