भारत के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डलहौजी के खजियार, कालाटॉप और लक्कड़ मंडी में आज सुबह लगभग 6 इंच के करीब बर्फ गिरी। जिससे तापमान में काफी गिरावट आ गई है और ठंड बढ़ गई है। इसके अतिरिक्त जिला चंबा के दूसरे ऊंचाई वाले क्षेत्र जोत में भी बर्फ पड़ने की जानकारी मिल रही है।

हिमाचल में नबंवर में ही ठंड से ठिठुरने लगे लोग, पारा लुढ़का

हिमाचल में मौसम ने करवट ले ली है। बीते कल से हो रही बारिश ने प्रदेश मे काफी ठंड बढ़ा दी है। उपरी इलाकों में बर्फबारी के साथ-साथ मैदानी इलाकों में भारी बारिश हुई है। आज भी आसमान धूप के साथ-साथ बादल छाए हुए हैं। खराब मौसम में इंवेस्टर मीट का आगाज अच्छा हुआ लेकिन दोपहर बाद मौसम बिगड़ने से धर्मशाला पुलिस ग्राउंड में लगाया गया शमियाना उड़ने लगे। कई बैनर और पोस्टर फी फट गए साथ ही शाम के समय काफी तेज बारिश भी हुई।

फसलों को मिली संजीवनी

प्रदेश के उपरी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश से कृफि और बागवानी को संजीवनी मिल गई है। लंबे अंतराल के बाद हुई बारिश ने किसानों के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी है। जिन क्षेत्रों के किसान बारिश पर निर्भर हैं वहांअब किसान गेंहू, मटर और अन्य फसलों की बिजाई कर सकेंगे। कृषि विज्ञानी इस बारिश को बागवानी और कृषि के लिए बेहतर बता रहे हैं। मक्की और धान की फसल को काटने क बाद कुछ समयके लिए खेतों को खाली छोड़ दिया जाता है ताकि बारिश होने का बाद नई फसलों की बिजाई की जा सके।

MANDI: जेल रोड में मस्जिद में कथित अवैध निर्माण मामले में मुस्लिम पक्ष को राहत…
Mock drill at DC office : सोमवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर में जिला आपदा प्रबंधन…
Asha Worker: आशा वर्कर्स, जो लंबे समय से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं…
नेशनल हाईवे नंबर तीन का निर्माण कर रही सूर्य कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ स्थानीय ग्रामीणों…
Nahan: सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के माध्यमिक पाठशाला कैंट के छात्र दीक्षित वर्मा का राष्ट्रीय…
Mandi: प्रदेश की गंभीर वित्तीय स्थिति के बावजूद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू…