Categories: हिमाचल

हिमाचल के जलाशयों में डाला जाएगा 70mm साइज का मछली बीज

हिमाचल प्रदेश के जलाशयों में मत्स्य उत्पादन अधिक बढ़ाने की दृष्टी से  इस बार 70 एमएम से अधिक आकार का बीज डाला जाएगा। इस बारे प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। जिसके तहत गोविंदसागर में मत्स्य निदेशक सतपाल मेहता की देखरेख में  4.19 लाख मछली बीज डाला गया, जबकि कुल 10 से 12 लाख सिल्वर कार्प प्रजाति की मछली का बीज डालने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके अलावा पौंगडैम, चमेरा और कोलडैम में भी पिछले साल की तुलना में इस बार अधिक बीज डालने का निर्णय लिया है।

मत्स्य निदेशक सतपाल मैहता ने बताया कि इस बार गोविंदसागर में मछली की बेहतर ग्रोथ पाई गई है जिसके तहत पिछले साल की तुलना में इस बार ज्यादा मछली बीज डालने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत मंगलवार को चार लाख उन्नीस हजार मछली बीज डाला गया। उन्होंने बताया कि गोविंदसागर जलाशय में दस से बारह लाख मछली बीज डालने की योजना है। पश्चिम बंगाल से बीज मंगवाया गया है। जल्द ही अगली खेप बिलासपुर पहुंचने की उम्मीद है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश भर में स्थापित फार्मों में उत्पादित बीज भी जलाशयों में डाला जाएगा। उन्होंने बताया कि पौंगडैम में 8 से 10 लाख मछली बीज डाला जाएगा और इस जलाशय में भारतीय मेजर कार्प (रोहू, मृगल व कतला) प्रजाति का बीज डाला जाएगा। सतपाल मैहता के अनुसार चमेरा डैम में सिल्वर कार्प का दो लाख बीज डाला जाएगा, जबकि कोलडैम में 3 से 4 लाख मछली बीज डाला जाएगा। उन्होंने बताया कि मछली की पैदावार बढ़ाने के मकसद से इस बार जलाशयों में सुनियोजित तकनीक से बीज डाला जा रहा है जिसके आने वाले समय में सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।

भाखड़ा डैम में केज में पलेगी सिल्वर कार्प

मत्स्य निदेशक सतपाल मैहता ने बताया कि भाखड़ा डैम में भी जल्द ही केज में सिल्पर कार्प का 20 से 25 एमएम का बीज डाला जाएगा। भाखड़ा में कुल 28 केज हैं और एक केज में आठ से दस हजार बीज डाला जाएगा। उन्होंने बताया कि मछली का आकार 100 एमएम होने पर इसे जलाशय में डाल दिया जाता है। केज में मछली सही ग्रोथ करती है। डेढ़ से दो लाख मछली बीज डालने की योजना है।

Samachar First

Recent Posts

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

41 mins ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

1 hour ago

मस्जिद विवाद के बीच विक्रमादित्य की वक्फ बोर्ड में सुधार की नस‍ीहत

Shimla:हिमाचल और हिमाचलियत के हित सर्वश्रेष्ठ, सर्वत्र हिमाचल का संपूर्ण विकास। समय के साथ हर…

1 hour ago

कंगना का मंडी प्रेम: ‘यह मेरा घर है, यहां काम करूंगी

Manali: मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत ने  मनाली की यात्रा के दौरान अपने गृहनगर और लोगों…

2 hours ago

Survey: लेनदेन शुल्क लगा तो UPIका इस्तेमाल बंद कर देगे 75% उपयोगकर्ता

New Delhi:लोकलसर्किल्स ने रविवार को एक सर्वेक्षण निष्कर्ष निकाला है। जिसमें दावा किया गया…

5 hours ago

शिमला का चिट्टा किंगपिन महात्‍मा पुलिस शिकंजे में, संपत्ति होगी जब्त

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला में चिट्टा तस्‍करों का नेक्‍सस चला रहे किंगपिन…

6 hours ago