हिमाचल

शिमला में 40 साल बाद होने जा रही ABVP राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद की बैठक

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद बैठक आने वाली 27, 28 और 29 मई को शिमला में होगी। बैठक में देश भर से अभाविप के राष्ट्रीय पदाधिकारी और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भाग लेंगे।

एबीवीपी हिमाचल प्रदेश के प्रदेश मंत्री विशाल वर्मा ने बताया कि हिमाचल में वर्ष 1982 के बाद 40 वर्षों के उपरांत शिमला में होने जा रही है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद वर्ष में 2 बार अपनी राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद की बैठक का आयोजन करती है। इस बैठक में देश भर से अभाविप के राष्ट्रीय पदाधिकारी और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भाग लेते हैं।

उन्होंने बताया कि इस बैठक में देश भर के सम-सामहिक विषयों पर मंथन किया जाएगा और आगामी योजना बनाई जाएगी। बैठक में देश भर से प्रत्येक राज्यों से राष्ट्रीय कार्यकारिणी के कार्यकर्ता एक स्थान पर एकत्रित होते हैं तो एक लघु भारत का दर्शन जैसा देखने को मिलता है। सभी क्षेत्रों से युवा इस बैठक में एकत्रित होकर राष्ट्रीयता के भाव के साथ भारत की शिक्षा व्यवस्था, सामाजिक चुनौतियां व भारत की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा करते हुए उनके समाधान की दिशा में आगे बढ़ने का कार्य करते हैं।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

दस साल से रेलवे लाइन का राग ही अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिला पाए : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…

14 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में 1910 मतदान केंद्र होंगे स्थापित: डीसी

धर्मशाला, 18 मई: रिर्टनिंग आफिसर कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि…

14 hours ago

विवि के क्षेत्रीय केंद्र में निकाली मतदाता जागरूकता रैली

धर्मशाला, 18 मई: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में लोकसभा तथा विस उपचुनाव में…

14 hours ago

आगामी चुनावों में 5711969 मतदाता अपने मताधिकार का करेंगे प्रयोग: मनीष गर्ग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित…

14 hours ago

20 मई को टंग और बरवाला फीडर के अंतर्गत बिजली बंद

धर्मशाला, 18 मई: सहायत अभियंता विद्युत उपमंडल सिद्धपुर कर्मचंद भारती ने बताया कि 20 मई…

14 hours ago

ये जग्गी का नहीं, धर्मशाला की जनता का चुनाव, सरकार करेगी रुके हुए काम: बाली

कांग्रेस सरकार के साथ चलेगी धर्मशाला की जनता, जग्गी को MLA बनवाकर बढ़ेगा विकास का…

14 hours ago