हिमाचल

विपिन परमार ने किया विधानसभा परिसर का दौरा, सुरक्षा इंतजाम पुख्ता करने के दिए निर्देश

विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार ने सोमवार को तपोवन विधानसभा परिसर का दौरा किया और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक और उपायुक्त कांगड़ा डा निपुण जिंदल के साथ विधानसभा में पिछले दिन की घटना को लेकर विस्तार से चर्चा की और इस घटना में संलिप्त लोगों को पहचान कर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए।

विधानसभा अध्यक्ष विपन परमार ने कहा कि हिमाचल को देवभूमि और शांतिप्रिय राज्य के रूप में पूरे देशभर में जाना जाता है, राज्य में जनता के बीच आपसी सौहार्द और भाईचारा कायम है और अगर इस भाईचारे और शांति को नुक्सान पहुंचाने की कोशिशें कभी भी कामयाब नहीं हो सकती हैं।

विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार ने विधानसभा परिसर में सुरक्षा के इंतजामों का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर उपायुक्त डा निपुण जिंदल तथा पुलिस अधीक्षक खुशाल शर्मा ने विधानसभा अध्यक्ष को घटना की जांच को लेकर अब तक की अपडेट जानकारी दी और विधानसभा परिसर के सुरक्षा प्लान के बारे में भी विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

इंदौरा, नुरपुर, फतेहपुर में ट्रेनी ऑपरेटर के 200 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार

धर्मशाला, 25 जून: टेकनोसिम ट्रेनिंग सर्विसेज, गुड़गांव हरियाणा  द्वारा मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के लिए…

17 hours ago

वन अधिकार अधिनियम को लेकर केलांग में आयोजित हुई एक दिवसीय कार्यशाला

केलांग 25 जून: जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के केलांग मुख्यालय में एकदिवसीय वन अधिकार अधिनियम…

17 hours ago

आपातकाल के 50 वर्ष, विरोध में भाजपा ने शिमला में निकाला मौन जुलूस

प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 25 जून 1975 को आपातकाल की घोषणा की थी। यह आपातकाल…

17 hours ago

सीएम सुक्खू के हाथ की कठपुतली बन गए विधानसभा अध्यक्ष: जयराम

शिमला: आपातकाल की 50वीं बरसी पर भाजपा ने प्रदेश भर में कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन…

17 hours ago

विधायकों को खरीद कर राज्यसभा सदस्य बने महाजन, घोटालों की होगी जांच: अनिरुद्ध सिंह

हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू करने के राज्यसभा सदस्य हर्ष महाजन के बयान पर…

17 hours ago

उपचुनाव के मद्देनजर 10 जुलाई को राजपत्रित अवकाश घोषित किया

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्रों देहरा, हमीरपुर…

1 day ago