पॉलिटिक्स

पेपर लीक मामले और खालिस्तानी पोस्टर पर घिरी सरकार, नगरोटा ब्लॉक कांग्रेस का वार

नगरोटा बगवां ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले और विधानसभा गेट पर खालिस्तानी झंडे लगाए जाने के विरोध में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर कांग्रेस ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जब विधानसभा ही सुरक्षित नहीं तो प्रदेश कैसे सुरक्षित रहेगा। कांग्रेस ने शांति प्रिय प्रदेश हिमाचल में इस तरह की घटनाओं की कड़े शब्दों में निंदा की है।

इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी मान सिंह ने प्रदेश में बढ़ती महंगाई पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश में सीमेंट की 3 फैक्ट्रीयां लगी हुई हैं बावजूद इसके प्रदेश में सीमेंट 470 रुपये प्रति बैग से ऊपर मिल रहा है। जबकि दूसरे राज्यों में हिमाचल के मुकाबले सीमेंट सस्ता मिल रहा है। इस महंगाई में लोगों को घर बनाने के लिए दूसरे मटेरियल भी महंगे पड़ रहे हैं। महंगाई के कारण लोगों की कमर टूट गई है ।  हिमाचल की गरीब जनता को फ्री में सिलेंडर देने के बाद अब सिलेंडर की कीमत दुगनी कर दी गई हैं । गरीब लोग सिलेंडर तक नहीं भरवा सकते हैं। बेरोजगारों की लाइन दिन प्रतिदिन लंबी होती जा रही हैं युवा पढ़ लिखकर नौकरी की तलाश कर रहे हैं परंतु रोजगार नाम की कोई भी चीज बीजेपी के शासन में दिखाई नहीं देती । जनता आने वाले चुनाव में बीजेपी को जरूर सबक सिखाएगी।

कांग्रेस ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था और सरकारी कर्मचारियों के साथ जो भेदभाव की नीति अपनाई जा रही है उस पर भी कड़ी आपत्ती जताई। ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों को मौजूदा सरकार जो डरा धमका रही है उसे बंद करें वरना ब्लॉक कांग्रेस नगरोटा बगवां में धरने प्रदर्शन करेगी।

वहीं, प्रदेश में HRTC की खस्ताहालत को लेकर ब्लॉक कांग्रेस नगरोटा बगवां ने सरकार को घेरा। कांग्रेस कहना है कि हिमाचल प्रदेश में पहली बार एचआरटीसी की बसों की इतनी दयनीय स्थिति है की बसे बीच रास्ते में ही रुक जाती हैं जिससे लोगों को बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इसका मतलब आधा किराया आधा सफर की रणनीति बनाई गई है। नगरोटा बगवां की बीजेपी रैली में महिला मंडलों, आंगनबाड़ी, युवा क्लब को पैसे का झांसा देकर इकट्ठा किया गया था परंतु इतना होने के बावजूद भी यह रैली एक फ्लॉप शो बन गई।

 

Ashwani Kapoor

Recent Posts

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

4 hours ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

4 hours ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

4 hours ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

5 hours ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

20 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

20 hours ago