पॉलिटिक्स

पेपर लीक मामला: कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, CBI जांच की मांग

हिमाचल पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले को लेकर हमीरपुर जिला कांग्रेस ने सोमवार को गांधी चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर उन्होंने भर्ती में हुए घोटाले की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।

इस मौके पर कांग्रेस की पूर्व विधायक अनीता वर्मा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के निर्देशानुसार आज सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती पेपर लीक के लिए सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार है। बेरोजगार युवाओं के साथ सरकार ने धोखा किया है और हजारों युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया गया है। उन्होंने कहा कि पेपर दोबारा करवाने से युवाओं पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। आरोपी लोगों के लिए गैर जमानती कानून बनाया जाना चाहिए और सीबीआई जांच करवाई जानी चाहिए।

वहीं, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पटियाल ने कहा कि ब्लॉक कांग्रेस द्वारा पुलिस भर्ती में धांधली की जांच के लिए धरना प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने कहा कि जिन बच्चों का चयन हो गया था उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र जार ने कहा कि सरकार की आदत बन गई है कि साढ़े चार सालों में कई विभागों में भर्तियां हुई हैं उन सभी पर शक की सूइ घूमी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार धांधलियों की सरकार बन चुकी है और अपने चहेतों को अंदरखाते से नौकरी दिलाने की फिराक में सरकार रहती है।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

इंदौरा, नुरपुर, फतेहपुर में ट्रेनी ऑपरेटर के 200 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार

धर्मशाला, 25 जून: टेकनोसिम ट्रेनिंग सर्विसेज, गुड़गांव हरियाणा  द्वारा मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के लिए…

17 hours ago

वन अधिकार अधिनियम को लेकर केलांग में आयोजित हुई एक दिवसीय कार्यशाला

केलांग 25 जून: जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के केलांग मुख्यालय में एकदिवसीय वन अधिकार अधिनियम…

17 hours ago

आपातकाल के 50 वर्ष, विरोध में भाजपा ने शिमला में निकाला मौन जुलूस

प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 25 जून 1975 को आपातकाल की घोषणा की थी। यह आपातकाल…

17 hours ago

सीएम सुक्खू के हाथ की कठपुतली बन गए विधानसभा अध्यक्ष: जयराम

शिमला: आपातकाल की 50वीं बरसी पर भाजपा ने प्रदेश भर में कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन…

17 hours ago

विधायकों को खरीद कर राज्यसभा सदस्य बने महाजन, घोटालों की होगी जांच: अनिरुद्ध सिंह

हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू करने के राज्यसभा सदस्य हर्ष महाजन के बयान पर…

17 hours ago

उपचुनाव के मद्देनजर 10 जुलाई को राजपत्रित अवकाश घोषित किया

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्रों देहरा, हमीरपुर…

1 day ago