जिला हमीरपुर में अवैध कब्जों पर कार्रवाई की गई है। हमीरपुर नगर परिषद में देखा गया की अधिकतर व्यापारी वर्ग नालियों के ऊपर अबैध कब्जे कर के बैठे होते हैं या अपनी दुकान के बाहर किसी अन्य किसी सब्जी व्यापारी को बैठा कर अतिक्रमण करते हैं और उनसे अलग से किराया लेते हैं। जब नगर परिषद की टीम अतिक्रमण हटाने के लिए निकलती है तो कार्रवाई के निशाने पर गरीब लोग होते हैं। इस संदर्भ में आज नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए मेन बाजार में एक खोखा धारक पर अवैध कब्जे की कार्रवाई करते हुए उसका छज्जा हटाया गया।
इस बारे में जूनियर अभियंता अश्वनी कुमार ने बताया की कार्यकारी अधिकारी के निर्देश अनुसार हमने कार्रवाई करते हुए एक दुकान का छज्जा हटाया। जैसे ही हमें और कोई भी शिकायत में मिलेगी तो हम वहां भी कार्रवाई करेंगे।



