Categories: हिमाचल

लाहौल-स्पीति के ऊपरी इलाकों में हिमस्खलन का खतरा, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

<p>लाहौल स्पीति में लगातार बदल रहे मौसम को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार 12 जनवरी तक लाहौल-स्पीति सहित मनाली में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।</p>

<p>वहीं, लाहौल में हिमखंड गिरने की भी आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान को ध्यान में रख लाहौल-स्पीति प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के बीच सुरक्षित स्थलों पर ही रहें और घरों से दूर न जाएं। बता दें कि लाहौल-स्पीति के विभिन्न क्षेत्रों में खराब मौसम लोगों के लिए आफत बना हुआ है। यहां की मयाड़ घाटी में बर्फबारी के कारण विद्युत व्यवस्था ठप्प पड़ी हुई है, वहीं, सड़क मार्ग बंद होने से घाटी के एक दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क भी जिला मुख्यालय से कट गया है।</p>

<p>प्रशासन का कहना है कि मौसम विभाग के अनुसार 12 जनवरी तक अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि लाहौल-स्पीति में आने वाले 3 दिनों में भारी बर्फबारी हो सकती है और कुछ स्थानों पर हिमखंड भी गिर सकते हैं। लाहौल-स्पीति प्रशासन ने आपदा प्रबंधन टीम को भी अलर्ट पर रखा है।</p>

Samachar First

Recent Posts

शिक्षकों के विदेश दौरे के बनाए नियम, 100% रिजल्ट देने वाले होंगे योग्य

  शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के विदेश दौरे को लेकर…

17 mins ago

खेलों से युवाओं को नशे से दूर रखना होगा संभव: कुलदीप सिंह पठानिया

  मलकवाल में दो दिवसीय राष्ट्रीय जूनियर कुराश चैंपियनशिप का समापन नूरपुर: हिमाचल प्रदेश विधानसभा…

1 hour ago

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

4 hours ago

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर आखिरी तारीख

Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस कांस्टेबल के 1088 पदों को भरने के लिए विज्ञापन…

4 hours ago

चरखी दादरी में CM सुक्खू : कांग्रेस की लहर, भाजपा को मिलेगी शिकस्त

  Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हरियाणा के चरखी दादरी में…

5 hours ago

चक्की खड्ड में डूबे पिता-पुत्र, पिता की मौत, बेटा लापता

  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थाना डमटाल के अंतर्गत भदरोया पंचायत के पास…

5 hours ago