Categories: हिमाचल

नॉर्वे और सीरिया में भारत के राजदूतों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

<p>मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने गुरूवार को ऑक ओवर में नॉर्वे और सीरिया में भारत के राजदूत कृष्ण कुमार और मनमोहन भनोट से मुलाकात की। इस दौरान मुख़्यमंत्री ने कहा हिमाचल प्रदेश में जल विद्युत उत्पादन और पर्यटन विशेष रूप से इको-पर्यटन तथा नागरिक उड्डयन क्षेत्र में विदेशी निवेश की अपार सभावनाएं हैं।</p>

<p>उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार संभावित उद्यमियों और निवेशकों को कई प्रोत्साहन प्रदान कर रही है। सुरंग निर्माण एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें नॉर्वे राज्य में निवेश कर सकता है, क्योंकि हिमाचल और नॉर्वे की भौगोलिक परिस्थितियां एक समान है। राज्य पहले से ही मत्स्य पालन क्षेत्र में नॉर्वे के साथ सहयोग कर रहा है, क्योंकि भारत नॉर्वेजियन ट्राउट पालन परियोजना कुल्लू ज़िले के पतलीकूहल में क्रियाशील है।</p>

<p>उन्होंने कहा कि नॉर्वे के सहयोग से राज्य के अन्य भागों में भी ऐसी और अधिक परियोजनाएं स्थापित की जा सकती है। इसके अतिरिक्त नॉर्वे बुनियादी ढांचे के निर्माण और सम्बद्ध क्षेत्रों में निवेश कर सकता है। नॉर्वे ठोस कचरा प्रबन्धन के लिए तकनीकी सहयोग में भी निवेश कर सकता है।</p>

Samachar First

Recent Posts

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

  Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

35 mins ago

कैसे मूर्ख व्यक्ति को संसद भेजा, नेगी का कंगना पर करारा जवाब

Shimla : हिमाचल के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कंगना पर निशाना साधा है।…

57 mins ago

सितंबर में तपे पहाड़: शिमला 29 तो ऊना, कांगड़ा, चंबा, बिलासपुर में पारा 35 के पार

  सितंबर माह में जून जैसी गर्मी का अहसास  25 रात से भारी बारिश का …

1 hour ago

मुश्किल में हिमाचल की जनता: बिजली-पानी के बाद अब केंद्र ने की सस्ते राशन में कटौती

  Shimla: एक तरफ जहां हिमाचल में कांग्रेस सरकार बिजली की दरें बढ़ाकर और ग्रामीण…

6 hours ago

आज का राशिफल: 24 सितंबर 2024, जानें आपके लिए कैसा रहेगा मंगलवार

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपका दिन अच्छा…

7 hours ago

धर्मशाला में 29 से वन विभाग की राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स और ड्यूटी मीट

  सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी होगा आयोजन Dharamshala: जिला मुख्यालय धर्मशाला में 25वीं स्टेट लेवल…

7 hours ago