हिमाचल

हिमाचल के बेटे अमित नेगी ने फतह की अन्नपूर्णा चोटी, माउंट एवरेस्ट पर लहरा चुके हैं तिरंगा

16 अप्रैल 2023 तारीख को हिमाचल प्रदेश के सिविलियन पर्वतारोही अमित नेगी ने अन्नपूर्णा 1 (8091 मी) पर विजय प्राप्त की है। विश्व के सबसे घातक पर्वत अन्नपूर्णा को सफलतापूर्वक फतह करने के बाद अमित नेगी ऐसा करने वाले, हिमाचल प्रदेश किन्नौर जिला के, पहले यंग सिविलियन बने हैं।

इससे पहले अमित नेगी 2021 में एवरेस्ट ( 8848.86m) और 2022 में कंचनजंगा (8,586 m) पर भी तिरंगा फहरा चुके हैं। उनके द्वारा इन सफलताओं से किन्नौरी टोपी (किन्नौर के ताज) के साथ हिमाचल का भी मान सम्मान बढ़ा है।

इस कामयाबी से वह 2023 शिखर सम्मेलन सीजन जीतने वाले भारत के पहले पर्वतारोही बने हैं। अन्नपूर्णा पर्वत की चढ़ाई में सफलता हासिल करने के बाद आने वाले कुछ दिनों में एवरेस्टर अमित नेगी अगले अभियान पर जा रहे हैं।

विश्व की दसवीं सबसे ऊंची चोटी अन्नपूर्णा को विश्व की सबसे खतरनाक चोटी इसलिए कहा जाता है क्योंकि इस पर्वत की चढ़ाई करने वाले सौ लोगों में औसतन 30 लोगों की जान जाती है . वहीं दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई में मौत का आंकड़ा 13 फीसदी है।

Kritika

Recent Posts

कैथली घाट ढली फोरलेन निर्माण पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

कैथली घाट ढली फोरलेन निर्माण पर उठे सवाल, डंगे गिरने शुरू, अवैध डंपिंग के मलबे…

17 hours ago

मंडी: वरूण वालिया ने रचा इतिहास, इंडोनेशिया में हुई फ्रेंच बॉक्सिंग में जीता कांस्य पदक

मंडी जिले की बल्ह घाटी के गांव मलवाणा वरूण वालिया ने इतिहास रचते हुए इंडोनेशिया…

22 hours ago

देश भर से आए गैर कृषक संगठनों ने सरोआ हैंडलूम परिसर का किया भ्रमण

मंडी: बैंक और रूरल डवलपमेंट ,बर्ड, और नाबार्ड के सौजन्य से देश भर से आए…

23 hours ago

मंडी: इंटेक ने 95 साल से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को किया सम्मानित

मंडी: भारतीय सांस्कृतिक निधि ,इटैंक ने मंडी में आयोजित एक विशेष समारोह में 95 साल…

23 hours ago

eKYC करवाने की अन्तिम तिथि बढ़ाई

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि…

23 hours ago

सारा मायका इक बराबर, देहरे दे विकास वास्ते देया वोट: कमलेश

मेरा कोई बिजनेस नी, मैं लोकां बिच ही रहना, तुहाड़े कम कराने शगुन दे रूप…

23 hours ago