हिमाचल

गैर शिक्षक संघ ने संयुक्त कर्मचारी मोर्चे के गठन पर उठाए सवाल, लगाए गंभीर आरोप

प्रदेश के गैर-शिक्षक संघ शिक्षा निदेशालय इकाई और सयुंक्त कर्मचारी मोर्चे के बीच ठन गई है। गैर शिक्षक संघ ने सयुंक्त कर्मचारी मोर्चे के गठन पर सवाल खड़े किए हैं और इसे गैर संवैधानिक बताया है। संघ ने कर्मचारियों को किसी भ्रम में न आने की बात कही है।

हिमाचल प्रदेश गैर शिक्षक संघ शिक्षा निदेशालय इकाई के महासचिव देवेंद्र चौहान ने कहा कि प्रदेश में संवैधानिक तरीके से एनजीओ फेडरेशन का गठन हुआ है जिसके अध्यक्ष अश्वनी ठाकुर कर्मचारियों की मांगों को लगातार उठा रहे हैं। ऐसे में कर्मचारियों के सयुंक्त मोर्चे की कोई आवश्यकता नहीं है। कर्मचारी किसी के बहकावे में न आये। सयुंक्त कर्मचारी मोर्चा पैसे ऐंठने का काम कर रहा है। कुछ लोग अपनी नेतागिरी चमकाने के चक्कर में हैं उनको कर्मचारियों से कोई लेना देना नहीं है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों की समस्याओं का हल किया है। कॉन्ट्रेक्ट 3 साल से घटाकर 2 साल किया गया। 31 प्रतिशत कर्मचारियों और अधिकारियों को समान डीए की घोषणा की। 6वें वेतन आयोग देकर कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखा गया है जिन्हें इससे लाभ नहीं हुआ उनकी समस्याओं को सुना। राइडर की समस्या बहुत बड़ी समस्या है इसको हटाने के लिए कर्मचारियों लगातार मांग कर रही है। आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के लिए किसी सरकार ने कोई नीति अब तक नहीं बनाई है। उन्होंने सरकार से शीघ्र इनके लिए ठोस नीति बनाने की मांग की है।

Samachar First

Recent Posts

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

47 mins ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

57 mins ago

पुराने 100 रुपये के नोट अब भी मान्य, जानिए RBI के दिशानिर्देश

RBI ने 100 रुपये के नोटों को लेकर अफवाहों का खंडन किया पुराने और नए…

1 hour ago

आज का राशिफल: जानें, किस राशि के लिए है लाभ और किसके लिए है सावधानी

आज का राशिफल 04 अक्टूबर 2024, शुक्रवार मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

2 hours ago

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

12 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

  Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

12 hours ago