क्राइम/हादसा

हिमाचल: बंजार में 1 किलो से अधिक चरस के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत कुल्लू पुलिस के हाथ एक और बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने नाके के दौरान एक किलो 23 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। आरोपी की पहचान दीप कुमार (36) निवासी मडियाली डाकघर और तहसील नैना देवी जिला बिलासपुर के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना बंजार की टीम ने एसएचओ राम लाल के नेतृत्व में फागू पुल के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान रात को करीब डेढ़ बजे के करीब पुलिस ने वहां से गुजर रहे एक वाहन नंबर सीएच 01 एइ 5100 फोर्ड फिगो में बैठे चालक को तलाशी के लिए रोका। पुलिस को देखकर चालक हड़बड़ा गया जिस पर पुलिस को शक हुआ। तलाशी लेने पर चालक दीप कुमार से एक किलो 23 ग्राम चरस बरामद हुई है।

मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि चरस तस्करी में पकड़े गए आरोपित से कड़ी पूछताछ की जा रही है। पुलिस आरोपी से यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह यह चरस की खेप कहां से लाया था और इसे कहां सप्लाई करना था। उन्होंने बताया कि चरस तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Samachar First

Recent Posts

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

10 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

  Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

10 hours ago

शिमला में महिला के साथ बैंक कर्मी ने की धोखाधड़ी, ₹5,238 की किस्त कटने पर हुआ खुलासा

  Shimla: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बैंक कर्मी ने महिला खाता धारक के…

10 hours ago

शिक्षकों के विदेश दौरे के बनाए नियम, 100% रिजल्ट देने वाले होंगे योग्य

  शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के विदेश दौरे को लेकर…

11 hours ago

खेलों से युवाओं को नशे से दूर रखना होगा संभव: कुलदीप सिंह पठानिया

  मलकवाल में दो दिवसीय राष्ट्रीय जूनियर कुराश चैंपियनशिप का समापन नूरपुर: हिमाचल प्रदेश विधानसभा…

11 hours ago

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

14 hours ago