Categories: हिमाचल

अनुराग ठाकुर ने अपनी कुलदेवी माता अवाहदेवी का लिया आशीर्वाद

<p>केन्द्रीय वित्त एवं कंपनी मामले राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज अपनी कुल देवी माता अवाहदेवी के मंदिर में पूजा-अर्चना की तथा मां का शुभ आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उन्हें मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से माता की चुनरी&nbsp; तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। मंदिर परिसर में अपने संबोधन में केन्द्रीय वित्त और कार्पोरेट राज्य&nbsp; मंत्री अनुराग&nbsp; सिंह ठाकुर ने जनता का उन्हें चौथी मर्तबा जीता कर संसद में भेजने के लिए दिल की गहराईयों से आभार व्यक्त किया। मंदिर परिसर में स्थानीय जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से अभिनंदन समारोह का भी आयोजन किया था।</p>

<p>उन्होंने कहा कि 70 सालों में पहली बार भाजपा को 70 प्रतिशत वोट हासिल हुए हैं जो कि अपने आप में एक रिकार्ड है। इसका श्रेय कर्मठ कार्यकर्ताओं और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की जनता को जाता है। जनता के आशीर्वाद से उन्हें नई जिम्मेदारी मिली है जिसे वह बखूबी निभाने का प्रयास करेंगे। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति की बात को सुनने और उनकी समस्याओं के हल को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की जाएगी।</p>

<p>इसके बाद खरवाड़ में आयोजित भागवत कथा में भी अनुराग सिंह ठाकुर शामिल हुए और वहां उपस्थित जनता का अपनी जीत पर धन्यवाद व्यक्त किया।&nbsp; इसके बाद गांव ढोह,सनेड़, तरक्वाड़ी, खरवाड़, पटटा तथा उखली में स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अनुराग सिंह ठाकुर के केन्द्रीय राज्य&nbsp; मंत्री&nbsp; बनने पर उन्हें हार्दिक बधाई दी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। तरक्वाड़ी बाजार में स्थानीय विधायक कमलेश कुमारी की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय जनता द्वारा आतिशबाजी और पारम्परिक वाद्य यंत्रों की धुन पर गर्मजोशी से अनुराग सिंह ठाकुर का स्वागत किया गया।</p>

<p>तरक्वाड़ी तथा पटटा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलों का बड़ा हार पहनाकर सम्मानित किया। उस समय ऐसा लग रहा था कि संपूर्ण भोरंज क्षेत्र अनुरागमय हो गया हो। भोरंज की एमएलए कमलेश कुमारी, महिला मोर्चा और पूर्व मंडलाध्यक्ष अनिल ठाकुर ने शाल, टोपी भेंट कर सम्मानित किया। कड़ी धूप से बेपरवाह लोग जगह-जगह सड़क किनारे अपने लोकप्रिय नेता की एक झलक पाने को बेताब दिखे।&nbsp; इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके साथ&nbsp; डांस कर अपनी खुशी का भी इज़हार किया।</p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

3 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

4 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

4 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

4 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

5 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

5 hours ago