हिमाचल

इस बार सेब वजन के हिसाब से बिकेगा: बागवानी मंत्री

प्रदेश सरकार सेब उत्पादकों के कल्याण तथा आगामी सेब सीजन को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है। इस बार सेब बाजार में वजन के हिसाब से बेचने का निर्णय लिया गया है। यह बात बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज यहां प्रदेश के सेब उत्पादकों, आढ़तियों तथा सेब व्यापार के अन्य हितधारकों के साथ आयोजित बैठक में कही। बैठक के दौरान सभी वर्गों से सेब सीजन को सफल बनाने के लिए सुझाव भी लिए गए।

बागवानी मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश अपने सेब के लिए देश-विदेश में प्रसिद्ध है। हिमाचल का सेब जहां अपने स्वाद के लिए जाना जाता है वहीं इसके सह-उत्पादों की भी बाजार में मांग है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने बागवानों के हित को ध्यान में रखते हुए यूनिवर्सल कॉर्टन की बजाय वजन के हिसाब से सेब की बिक्री का निर्णय लिया है। इस निर्णय से बागवानों, आढ़तियों तथा अन्य हितधारकों के अधिकार भी सुरक्षित होंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बैठक के दौरान प्राप्त उचित सुझावों को लागू करने पर विचार करेगी। लेकिन सरकार अपने निर्णय के अनुसार वजन के हिसाब से सेब की बिक्री के मामले में पीछे नहीं हटेगी। प्रदेश के कानून के संबंध में किसी को भी निराधार टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जा रही हैं तथा पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक के दौरान बागवानों, आढ़तियों, लदानियों तथा अन्य हितधारकों ने सर्वसम्मति से प्रदेश सरकार द्वारा वजन के हिसाब से सेब की बिक्री के निर्णय का स्वागत किया इस पर अपना योग जताया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं हिमाचल सेब उत्पादक संघ के अध्यक्ष राकेश सिंघा, पूर्व महापौर शिमला नगर निगम एवं संयुक्त किसान मंच के सह-संयोजक संजय चौहान, निदेशक बागवानी विभाग संदीप कदम, हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन एवं प्रसंस्करण निगम के महाप्रबन्धक हितेश आजाद, हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के प्रबन्ध निदेशक हेमिस नेगी, सचिव कृषि उत्पादन विपणन समिति देवराज कश्यप तथा संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न किसान, बागवान, आढ़ती तथा व्यापारी संघों के प्रतिनिधि भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Kritika

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

3 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

3 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

3 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

3 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

3 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

3 hours ago