Categories: हिमाचल

हिमाचल में जल क्रीड़ा के लिए सरकार ने बनाए शख्त नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी अनुमति

<p>हिमाचल प्रदेश में अब जल क्रीडाएं करने के लिए सरकार ने नियम बनाए हैं। पर्यटन विभाग ने जलक्रीड़ा और संबद्ध क्रियाकलाप के नियमों को अधिसूचित कर दिया है। विभिन्न गतिविधियों के लिए बांध क्षेत्र, नदियों और प्राकृतिक झीलों का भी चयन कर लिया गया है। इन नियमों को लेकर सरकार ने एक महीने के भीतर लोगों से सुझाव और आपत्तियां मांगी हैं। एक महीने के बाद इन नियमों को अंतिम रूप दिया जाएगा।</p>

<p>नियमों के मुताबिक जल क्रीड़ा के लिए भारी पहनावे की इजाजत नहीं होगी। महिलाएं साड़ी और लंबे घाघरे नहीं पहन सकेंगी। शराब पीकर, मादक द्रव्य पदार्थों का सेवन करने वालों को भी इसकी अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके अलावा हृदय रोगी, मिरगी, फैफड़ों के विकार वाले लोगों को भी इस क्रीड़ा खेलने की अनुमति नहीं देगी। जलक्रीड़ा और संबद्ध क्रियाकलाप के लिए तीन साल की अवधि का रजिस्ट्रीकरण प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा। विदेशी नागरिक को प्रमाणपत्र नहीं मिलेगा। राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले व्यक्ति को ही जल क्रीड़ाएं करवाने की अनुमति दी जाएगी।</p>

<p>जल क्रीड़ाएं करवाने के लिए सरकार ने बांधों, झीलों और नदियों का चयन कर लिया है। सरकार द्वारा चयनित स्थानों पर ही जल क्रिडाएं करवाई जा सकेंगी। सरकार ने जिन स्थानों का चयन किया है उनमें बांध क्षेत्रों में पौंग डैम, गोविंद सागर झील, लारजी परियोजना जलाशय, कोल बांध परियोजना जलाशय, पंडोह बांध जलाशय, चमेरा परियोजना एक, दो और तीन बांध जलाशय और नाथपा बांध जलाशय को चुना गया है। नदियों में सतलुज, ब्यास, रावी, यमुना, गिरी, पब्बर, बास्पा, स्पीति, चंद्रभागा और प्राकृतिक झील में रेणुका झील को चुना गया है। जल क्रीड़ा में वेक बोर्डिंग, वाटर स्कीइंग, जैट स्कीइंग, स्काई बोर्डिंग, वाटर स्कूटर, फनराइड जैसे ट्यूब राइड, बनाना राइड, रिंगो राइड, डॉनट राइड, रोइंग, क्याकिंग और कनोइंग को शामिल किया गया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

21 mins ago

शहीदों को नमन, शहीद स्मारक पर दी गई श्रद्धांजलि

  Mandi: भूतपूर्व सैनिक लीग मंडी द्वारा सोमवार को मंडी के शहीद स्मारक में 1965…

35 mins ago

आरक्षण पर कुठाराघात, केंद्र सरकार पर प्रेम कौशल का निशाना

  Hamirpur: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि दलित वर्ग…

42 mins ago

मंडी में हिमाचल ग्रामीण बैंक कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन, मांगों को लेकर गरजे

  Mandi: हिमाचल ग्रामीण बैंक कर्मचारियों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को हिमाचल प्रदेश…

47 mins ago

कांगड़ा बनेगा वल्चर सेफ जोन, गिद्धों के संरक्षण की पहल

Hamirpur: कांगड़ा जिले में गिद्धों के 506 नए घोंसले मिलने के बाद इसे वल्चर सेफ…

58 mins ago

विक्रमादित्य की चेतावनी: कंगना माफी मांगें, वरना मानहानि का सामना करें

  Shimla: मंडी से सांसद कंगना रनौत के बयान पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह पलटवार किया…

4 hours ago