अटल जी का मार्ग सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण, अनुसूचित जाति कल्याण, अटल जी थे कटिबद्ध: जयराम ठाकुर
भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को भाजपा ‘सुशासन दिवस’ के रूप में मनारही है। शिमला में भी इस अवसर पर भाजपा ने दिन दयाल उपाध्याय अस्पताल में फल वितरण कार्यक्रम किया और रिज पर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भाग लिया।
इस मौक़े पर जयराम ठाकुर ने कहा की भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन की प्रतिमूर्ति थे। उनकी सरकार ने अंत्योदय की विचारधारा को मानते हुए सुशासन के नए प्रतिमान स्थापित किए। आज मोदी सरकार अटल जी के दिखाये हुए रास्तों पर चलकर सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण सुनिश्चित करने का कार्य कर रही है। जय राम ठाकुर ने कहा की अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने आज़ादी के बाद पहली बार 1999 में अनुसूचित जाति के कल्याण हेतु अलग से जनजातीय मामलों के मंत्रालय की स्थापना की और 2003 में अनुसूचित जनजाति के लिए एक राष्ट्रीय आयोग का गठन किया, जिसका उद्देश्य वंचितों के एकीकृत सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए अधिक केंद्रित, समन्वित और योजनाबद्ध दृष्टिकोण प्रदान करना था।
सुशासन के लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण राष्ट्र की संप्रभुता एवं सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए तमाम अंतर्राष्ट्रीय दवाबों को दरकिनार करते हुए अटल जी की सरकार ने 1998 में पोखरण में परमाणु परीक्षण किया था। जयराम ने कहा की अटल बिहारी वाजपेयी जी अपने समय से बहुत आगे की सोच रखते थे। जयराम ठाकुर ने कहा कि अटल टनल रोहतांग भी अटल जी की दूरगामी सोच के कारण संभव हुआ है। साथ ही उन्होंने प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना का जिक्र करते हुए कहा कि हिमाचल के लोगों की पीठ से बोझ करने कम करने का श्रेय भी स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई को जाता है। इस मौके पर नगर निगम महापौर सुरेन्द्र चौहान, पुर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज व अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…
Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्ट्रेस…
Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…
Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…
UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…
Nahan/Hamirpur: राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्यालयों में…