कुल्लू में हिडिम्बा ऑटो यूनियन मनाली के ऑटो चालक संजय कुमार ने 12000 की नकद राशि लौटाकर ईमानदारी दिखाई है। ऑटो (एचपी 61-0064) चालक संजय कुमार के ऑटो में रांगड़ी की लड़की माया का पर्स रह गया। ऑटो चालक ने ईमानदारी दिखाते हुए पर्स यूनियन के कार्यालय में जमा कर दिया।

घर जाकर माया को पता चला कि उसका पर्स कहीं गुम हो गया। माया अपना पर्स तलाश करती हुई आटो यूनियन मनाली के कार्यालय पहुंची। ऑटो यूनियन के प्रधान मोती राम ने निशानी और रकम बताने के बाद 12000 माया को दे दिए। अपने 12000 रुपये पाकर रांगडी की माया खुश हुई। उन्होंने ऑटो चालक संजय सहित यूनियन के प्रधान मोती का भी आभार जताया।

प्रधान मोती राम ने बताया कि ऑटो यूनियन ने अब तक 50 लाख से अधिक का सामान और नकदी लौटाकर ईमानदारी का परिचय दिया है। उन्होंने सभी ऑटो चालकों से आग्रह किया कि वह अतिथि देवो भव की तर्ज पर सैलानियों को सेवाएं दें साथ ही स्थानीय लोगों को भी निर्धारित दाम पर ही किराया वसूले मोती ने ऑटो चालकों को बेहतरीन सेवाएं देने को प्रेरित किया।

Shanta Kumar road accident prevention: पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने केंद्रीय…
Ballot paper elections in India: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देश…
Tragic Road Accident in Sirmour; सिरमौर जिले के पांवटा साहिब की तहसील में आंज भोज…
Mumbai: अजित पवार गुट के NCP नेता और पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात…
Kullu Dussehra Begins: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रविवार को कुल्लू के रथ मैदान में…
International Kullu Dussehra: जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर मैदान में आज से अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव…