Categories: हिमाचल

रोहतांग: हिमस्खलन में BRO जवान सहित 3 दबे, टीम ने ऐसे किया रेस्क्यू

<p>हिमाचल प्रदेश में शनिवार से मनाली में खराब चल रहे मौसम से जहां घाटी में लगातार बर्फबारी और बारिश जारी है। वहीं, शनिवार शाम को रोहतांग टनल के नॉर्थ पोटल के समीप हिमस्खलन हुआ। जिसकी चपेट में दो लोग और एक बीआरओ का जवान आ गए। मौके पर पहुंची रोहतांग टनल की रेस्क्यू टीम ने बर्फ में दबे जवान को बड़ी मशक्कत के बाहर निकाला।</p>

<p>जानकारी के मुताबिक दो स्थानीय लोग और सेना का एक बीआरओ जवान सिस्सू आर्मी कैंप से मनाली की ओर आ रहे थे। तभी रोहतांग सुरंग के मुहाने के पास अचानक पहाड़ी से हिमस्खलन होने के कारण तीनों बर्फ की चपेट में आ गए। जवान के अतिरिक्त अन्य दो लोगों पर कम बर्फ गिरने के कारण वे तुरंत बाहर निकले और रेस्क्यू टीम को संपर्क किया।</p>

<p>गनीमत रही कि बर्फ में करीब डेढ़ घंटे तक रहने के बाद भी जवान की सांसे चल रही थीं। जवान को बर्फ से निकालकर पलचान के ट्रांजिट कैंप में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल जवान की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं, बर्फ में फंसे दो अन्य लोगों के ऊपर ज्यादा बर्फ न होने के कारण वे पहले ही सुरक्षित बाहर निकल गए थे।</p>

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

3 hours ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

3 hours ago

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

10 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

10 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

10 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

10 hours ago