Categories: हिमाचल

बाल मेले का शुभारंभ, भारी संख्या में जुटे लोग

नगरोटा बगवां में बाल मेले की शुरुआत बुधवार से हो चुकी है। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने शहीदों को याद करते हुए इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया है। बाल मेले के पहले दिन में युवाओं को रोजगार और जनता को फ्री मेडिकल चेक-अप जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं। इस दौरान हजारों की तादाद में लोगों ने चेकअप करवाया और ब्लड डोनेट भी किया। अभी तक लगभग 100 से अधिक लोगों ने रक्तदान शिविर में भाग लेकर ब्लड डोनेट किया है। इसके अलावा नामी डाक्टर ने लगभग 2 हजार लोगों के आंखो का चेकअप किया है। इसके अलावा रोज़गार मेला भी जारी है और लगभग 353 के करीब युवाओं के फॉर्म भरे जा चुके है।

बाली ने कहा कि यह बाल मेला नगरोटा नहीं पूरी राज्य का है जो खासकर शहीदों और प्रदेश की गुड़िया को समर्पित है। मैं चाहता हूं कि हिमाचल हमेशा देवभूमि ही बनी रही। इसे दूषित करने वालों पर कड़ी कार्रवाई और उन्हें प्रदेश से बाहर किया जाए। देश के टॉप डॉक्टर्स आज बाल मेले में लोगों की सेवा कर रहे हैं इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोग और युवा मेले में भाग ले हिमाचल को स्वस्थ देवभूमि बनाएं।

इस दौरान समाचार फर्स्ट से बातचीत करते हुए जनता ने कहा कि हर वर्ष होने वाला बाल मेला प्रदेश के लोगों के लिए महत्वपूर्ण है और प्रदेश के कोने-कोने से लोग यहां मेडिकल और रोजगार की सुविधाएं पा रहे है। यदि इस तरह की सुविधाएं यहां मिल रही है तो बाहर जाने की क्या जरुरत।

Samachar First

Recent Posts

प्रदेश में मित्रों का टोला फैला रहा है भ्रष्टाचार: बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने देहरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह…

2 hours ago

धूमल को कमजोर करने के लिए जयराम ने हमीरपुर में नहीं किया विकास: CM

हमीरपुर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रेम कुमार धूमल के हारने का…

2 hours ago

मैं कोई सुई नहीं जो गुम हो जाऊंगी: कमलेश

देहरा भी अब मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र, मतदान के समय कोई गलती न करें  देहरा।…

2 hours ago

फोर्टिस कांगड़ा का 12वीं वर्षगांठ पर विशेष तोहफा

ओपीडी परामर्श एवं इन्वेस्टिगेसंस पर दी जा रही छूट हिमकेयर में उपलब्ध है निःशुल्क उपचार…

2 hours ago

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का कहर, प्रदेश में 115 सड़कें बंद

हिमाचल के ज्यादातर हिस्सों में बीती रात से बारिश हो रही है। जिला कांगड़ा, शिमला…

2 hours ago

मुख्यमंत्री ने मिलेट्स के प्रचार-प्रसार के लिए प्रशंसापत्र से सम्मानित होेने पर कृषि विभाग की सराहना की

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश के कृषि विभाग को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष-2023 के…

19 hours ago