हिमाचल

हादसे के बाद जागा प्रशासन, गोबिंद सागर झील किनारे जाने पर लगाया प्रतिबंध

ऊना जिले में गोबिंद सागर झील में डूबने से सात युवकों की मौत के बाद प्रशासन जागा है. ऊना जिला प्रशासन ने अंदरौली में गोबिंद सागर झील के किनारे जाने पर आगामी आदेश तक पाबंदी लगा दी है. साथ ही गोबिंद सागर झील किनारे चिन्हित जगहों पर पुलिस की तैनाती होगी.

झील किनारे पर चेतावनी बोर्ड, बैनर लगाए जाएंगे. डीसी राघव शर्मा ने यह आदेश जारी किए हैं. आदेशों के अनुसार अंदरौली में गोबिंद सागर झील में उतरने व किनारों पर जाने की पूरी तरह मनाही रहेगी. ये आदेश तुरंत प्रभाव से लागू माने जाएंगे.

अकसर लोग नहाने के लिए झील में उतरते हैं और गहराई का सही अंदाजा न होने के कारण मौत के मुंह में चले जाते हैं. बहरहाल सरकारी आदेश तो हो गया है लेकिन इसकी अनुपालना करवाने में प्रशासन कितना कामयाब होता है ये आने वाला समय ही बताएगा.

Vikas

Recent Posts

पीएम मोदी ने बेरोजगारों, महिलाओं और आम जनता को ठगा: आनंद शर्मा

सिहुंता(चंबा), 15 मई: कांगड़ा-चंबा लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा…

10 hours ago

संसदीय क्षेत्रों में 40 तथा विधानसभा क्षेत्रों के उप-चुनावों के लिए कुल 25 उम्मीदवारों के नामांकन पाए गए सही

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि संसदीय क्षेत्रों के 51 उम्मीदवारों…

10 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में 11 प्रत्याशियों के नामांकन पाए गए सही

धर्मशाला, 15 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि कांगड़ा चंबा…

10 hours ago

‘व्यापक बदलावों के लिए पत्रकारों को ज्यादा ज़िम्मेदारी से करना होगा काम’

जयपुर: द फ्यूचर सोसाइटी के अभियान "जेंडर सेंसिटिव राजस्थान" के तहत 15 मई, बुधवार को…

11 hours ago

CAA के तहत पहली बार मिली भारतीय नागरिकता, 14 लोगों को मिला सिटीजनशिप सर्टिफिकेट

केंद्र सरकार ने CAA लागू करने के बाद पहली बार 300 शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता…

11 hours ago

जयराम ठाकुर का मुख्यमंत्री पर निशाना, पूरी नहीं होने वाली मुख्यमंत्री की व्यवस्था परिवर्तन की फिल्म

बुधवार को नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पेंशनर और वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ के साथ…

12 hours ago