Categories: हिमाचल

मॉनसून सत्र से पहले अपने-अपने विधायकों के घर दस्तक देंगे कर्मचारी, जानें क्या है मामला

<p>2 अगस्त से हिमाचल विधानसभा का मॉनसून सत्र शुरू होने जा रहा है। सत्र शुरू होने से पहले नई पेंशन स्कीम के तहत कार्यरत सभी कर्मचारी अपने-अपने विधायकों के घर दस्तक देकर 2009 की अधिसूचना को मौजूदा सत्र में जारी करवाने की मांग करेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ जिला कांगड़ा के प्रधान राजिंद्र मन्हास ने बताया कि प्रदेश के सभी 12 जिला के प्रधानों ने मिलकर ये रणनीति तैयार की है। इसके तहस सभी कर्मचारी अपने विधायक के घर जाकर 2009 की अधिसूचना को लागू करवाने की मांग करेंगे।</p>

<p>उन्होंने बताया कि केंद्र की 2009 की अधिसूचना के अनुसार एनपीएस कर्मचारी की सेवा के दौरान मौत पर परिवार को पेंशन का प्रावधान है। लेकिन हिमाचल के कर्मचारी इस लाभ से अभी तक वंचित हैं। जिला प्रधान ने कहा कि कोरोना काल में कई एनपीएस कर्मचारी काल का ग्रास बने पर यह अधिसूचना प्रदेश सरकार अभी तक लागू नहीं कर पाई है। ऐसे में महासंघ ने एक आखिरी प्रयास और करने का निर्णय लिया है। महासंघ को पूर्ण आशा है कि हर विधायक इस अधिसूचना को करवाने के लिए मुख्यमंत्री से बात करेंगे। क्योंकि हर विधानसभा से एक हजार परिवार एनपीएस कर्मचारियों के हैं जो इस अधिसूचना के ना हो पाने के कारण खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं ।</p>

Samachar First

Recent Posts

आरिफ मोहम्मद खान ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की

Shimla: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपने तीन दिवसीय हिमाचल दौरे के दौरान आज…

10 hours ago

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार: कांग्रेस

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार : कांग्रेस  चुनाव जीतने…

10 hours ago

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर  शिक्षा में सुधार…

10 hours ago

किन्नौर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट

किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट…

10 hours ago

राष्ट्रपति का 4 से 8 मई तक हिमाचल दौरा, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला दौरे की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। 4 मई…

11 hours ago

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया सामान्य वर्ग

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया…

11 hours ago