Categories: हिमाचल

क्या फिर बंद होगा हिमाचल? Covid की तीसरी लहर को लेकर राज्यों को IMA की चेतावनी

<p>इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने केंद्र और राज्य सरकारों को पर्यटन और तीर्थ यात्राओं को क़ाबू करने की हिदायत दी है। चिकित्सकों के संघ ने चेतावनी दी है कि अगर समय रहते ठोस कदम नहीं लिए गए तो देश और प्रदेश को फिर बंद करना पड़ सकता है।<br />
डाक्टरों के अनुसार कोरोना महामारी की तीसरी लहर नजदीक ही है। इस समय लोगों और सरकार को सावधानी वर्तने की आवश्यकता है परन्तु वह समारोह और छुट्टियों के आयोजनों में व्यस्त हैं, संघ ने कहा।<br />
पिछले कुछ दिनों में पहाड़ी राज्यों, खास कर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की पर्यटक नगरियों में सैलानियों की भारी भीड़ के चलते तीसरी लहर के प्रकोप की चिंता और बड़ गयी हैं। जुलाई के पहले वीकेंड पर धर्मशाला, शिमला, मनाली, डलहौज़ी समेत प्रदेश &nbsp;सभी नगरों में होटल पूरी तरह भरे हुए थे। इस वीकेंड भी 80&nbsp;फीसदी कमरों की बुकिंग दर्ज की गई है। पर्यटकों के एक जगह इस तरह इकट्ठे होने से न सिर्फ पहाड़ी राज्यों बल्कि पुरे देश में कोरोना की तीसरी लहर फैलने का डर है। दूसरी लहर से पहले भी कुम्भ मेले और चुनावी अभियान के चलते स्थिति हाथ से निकल गयी थी, संघ ने चेतावनी दी।<br />
पहले दो लॉकडाउन की वजह से अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। हिमाचल प्रदेश के 90&nbsp;फीसदी होटल मालिक बैंक डिफ़ॉल्टर बनने की कगार पर हैं। यातयात से जुड़े लोगों की आर्थिकी भी बुरे हालत से गुजर रही है। बहुत से बस ऑपरेटरों को भारी नुकसान हुआ है। बस किराये में बढ़ोतरी से आम जनता को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अगर तीसरी बार प्रदेश को बंद करना पड़ा तो सरकार के सामने अर्थव्यवस्था को संभालना और रोजगार पैदा करना बड़ी चुनौतियों होंगी।</p>

Samachar First

Recent Posts

प्राकृतिक आपदा प्रबन्धन पर पांच दिवसीय कार्यशाला आरम्भ

हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) द्वारा राज्य, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संस्थान के…

3 hours ago

एसीएस तथा एडीजीपी ने जिला प्रशासन के साथ की बैठक

धर्मशाला: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के धर्मशाला प्रवास को लेकर सुरक्षा तथा अन्य तैयारियों की समीक्षा…

3 hours ago

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शुरू किया पत्रक वितरण अभियान

प्रदेश में लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए भारतीय जनता युवा…

3 hours ago

चुनाव आयोग का कांग्रेस के साथ सौतेला व्यवहार: जगत सिंह नेगी

हिमाचल प्रदेश के बागवानी एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने चुनाव आयोग पर कांग्रेस…

4 hours ago

पंडित संतराम की विरासत को सुधीर ने कलंकित किया : कांग्रेस

धर्मशाला से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजयइंद्र कर्ण और पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने कहा…

6 hours ago

कांग्रेस 3 सीटों पर अपने प्रत्याशियों को एनाउंस करने के लिए दुविधा में

हिमाचल में 6 सीटों पर उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर…

7 hours ago