Categories: हिमाचल

बीड़ बिलिंग: लापता पैराग्लाइडर का मिला सुराग, आज किया जाएगा रेस्क्यू

<p>बीड़ बिलिंग से उड़ान भरने के दौरान लापता हुए विदेशी पैराग्लाइडर का सुराग प्रशासन को पता चल चुका है। जानकारी मिली है कि विदेशी स्पैनिश पायलट जोस लुइस ने 3 दिन बाद रेडियो सिग्नल के माध्यम से प्रशासन को अपनी लोकेशन की जानकारी दी है। जिसके बाद प्रशासन द्वारा सोमवार देर सायं पैरामोटर के माध्यम से पायलट को जरूरी खानपान की वस्तुएं भिजवाई हैं जबकि मंगलवार सुबह विदेशी पायलट का रेस्क्यू हैलीकॉप्टर के माध्यम से किया जाएगा।</p>

<p>गौरतलब है कि बिलिंग से शुक्रवार को उड़ान भरने के दौरान पायलट लापता हो गया था जिसके बाद प्रशासन ने उसे ढूंढने के लिए पायलट की एम्बैसी से संपर्क साधकर हैलीकॉप्टर भी मंगवाया था और उसे ढूंढने की असफल कोशिश हुई थी।</p>

<p>बैजनाथ के एसडीएम विकास शुक्ला ने बताया कि विदेशी पायलट बड़ा भंगाल और थमसर के बीच कहीं पहाडिय़ों में क्रैश हो गया था जिसके बाद किसी स्थान पर सिग्नल मिलने के बाद पायलट ने प्रशासन को अपनी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को रेस्कयू कर उसे वापिस बीड़ लाया जाएगा। पायलट सही हालत में है। उन्होंने बताया कि पायलट के वापस आने पर ही सही जानकारी मिलेगी कि वह पायलट कहां फंसा हुआ है।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

राज्यपाल ने 11वीं हिमाचल पुलिस हाफ मैराथन को किया फ्लैग ऑफ, नशा मुक्त हिमाचल का संदेश

  Shimla: रविवार को हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर से 11वीं हाफ मैराथन का आयोजन…

21 mins ago

विक्रमादित्य सिंह ने खरगे से मुलाकात कर जताई पार्टी के प्रति निष्ठा

  New Delhi: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार शाम को कांग्रेस अध्यक्ष…

42 mins ago

शिमला में कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार, रेप के आरोप में काट रहा था सजा

  Shimla: कंडा जेल में दुष्कर्म के आरोप में सजा काट रहा एक कैदी पुलिस…

2 hours ago

शिमला के दौलत सिंह पार्क में स्थापित होगी स्‍व.वीरभद्र सिंह की प्रतिमा

बैठक में मस्जिद विवाद में नगर निगम कर्मियों पर दर्ज हुए मामलों का पार्षदों ने…

2 hours ago

सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के परिणाम पर छात्रों का रोष, जांच की उठी मांग

Dharamshala: बीए 2nd ईयर के परिणाम पर सवाल उठना शुरू हो गए हैं। एनएसयूआई का…

17 hours ago

डॉ. उदय बने धर्मशाला जोनल अस्पताल के नए चिकित्सा अधिकारी

  Dharamshala: भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कैप्टन डॉ. उदय ने अब धर्मशाला जोनल अस्पताल में…

17 hours ago