हिमाचल

भाजपा के मंथन का दूसरा दिन, खन्ना बोले- ‘किसी का इस्तीफा व्यक्तिगत नाराजगी’

शिमला में भाजपा के मंथन का आज दूसरा दिन है. हार से सबक लेकर 2022 के मिशन रिपीट को लेकर चर्चा जोरों पर है. इस मंथन को लेकर हिमाचल भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना की प्रतिक्रिया सामने आई है.

 

अविनाश राय खन्ना का कहना है कि भाजपा ने ऐसा कोई काम नहीं किया जिससे उन्हें शर्मिंदगी महसूस हो. उनका कहना है कि भाजपा ने हर वर्ग के लिए काम किया है. आगे भी पार्टी नए जोश के साथ काम करेगी. खन्ना ने आगे कहा कि भाजपा कोर ग्रुप से लेकर कार्यसमिति की बैठकों में मंथन चल रहा है.

 

उन्होंने कृपाल परमार और पवन गुप्ता के इस्तीफे को लेकर कहा कि किसी की व्यक्तिगत नाराजगी हो सकती है पार्टी से नहीं. भाजपा कोर ग्रुप की बैठक पीटरहॉफ शिमला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में चल रही है.

 

 

दूसरे दिन की बैठक में प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कापूर, त्रिलोक जम्वाल, राकेश जम्वाल, संगठन महामंत्री पवन राणा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, सतपाल सत्ती, प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह, कमलेश कुमारी, प्रवीण शर्मा, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा, मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा, किसान मोर्चा के अध्यक्ष राकेश शर्मा बबली, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष नितेन कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्षा रश्मि सूद, मंत्री राजीव सहजल, राकेश पठानिया, वीरेंद्र कंवर, गोविंद ठाकुर, बिक्रम ठाकुर, मोहिंद्र सिंह ठाकुर एवं सुरेश भारद्वाज मौजूद हैं.

Samachar First

Recent Posts

भाजपा के नामांकन कार्यक्रमों से उड़ी कांग्रेस पार्टी की नींद: बिंदल

शिमला: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश…

2 hours ago

राज्यपाल ने आईएफएस प्रोबेशनर्स के साथ संवाद किया

भारतीय वन सेवा के पहले बैच के 64 परिवीक्षार्थियों ने शिमला में अपने विषयगत दौरे…

2 hours ago

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने रायबरेली में राहुल गांधी के लिए मांगे वोट

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने रायबरेली में राहुल गांधी के लिए मांगे वोट लोकतंत्र को कमजोर…

2 hours ago

पीएम मोदी ने बेरोजगारों, महिलाओं और आम जनता को ठगा: आनंद शर्मा

सिहुंता(चंबा), 15 मई: कांगड़ा-चंबा लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा…

17 hours ago

संसदीय क्षेत्रों में 40 तथा विधानसभा क्षेत्रों के उप-चुनावों के लिए कुल 25 उम्मीदवारों के नामांकन पाए गए सही

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि संसदीय क्षेत्रों के 51 उम्मीदवारों…

18 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में 11 प्रत्याशियों के नामांकन पाए गए सही

धर्मशाला, 15 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि कांगड़ा चंबा…

18 hours ago