हिमाचल

इन उपचुनावों का कारण स्वयं मुख्यमंत्री : जयराम

कांगड़ा: भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह की नामांकन रैली में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर विशेष रूप में उपस्थित रहे। रैली को संबोधित करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा की इन उपचुनावों में भाजपा को भारी मतों से जीतना है, क्योंकि इस सोई हुई सरकार को जगाना है और बाहर का रास्ता दिखाना है। इस सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है, पूरे प्रदेश में बहन बेटियों पर अत्याचार हो रहे हैं, दिन दहाड़े क्राइम हो रहा है। यहां का कांगड़ा कोऑपरेटिव बैंक भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है, साथ ही यह बैंक जनता नहीं बल्कि मित्रों के लिए बनकर रह गया है। आम आदमी को यहां लोन नहीं मिलता, पर सरकार के मित्रों को करोड़ों रुपए का लोन मिल जाता है।
आम नागरिक इस सरकार में प्रताड़ित है, हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा ने सभी चारों सीटों पर जीत हासिल की है और इस उपचुनाव में भी हम तीनों सीट पर जीत दर्ज करेगे। साफ दिख रहा है की जनता का मन पक्का है कि वह भाजपा को जिताएगी, वर्तमान कांग्रेस सरकार ने भाजपा को सरकार का दबाव बनाकर रोकने का प्रयास किया है, हम सीधा खेते है की आप हमें जितना रोक लो उतनी ताकत के साथ भाजपा का कार्यकर्ता आगे बढ़ेगा। यह जीत नहीं बल्कि ऐतिहासिक जीत होगी। ठाकुर ने कहा की यह लड़ाई भ्रष्टाचारियों के खिलाफ है।
जयराम ठाकुर ने कहा की यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का कार्यक्रम जहां सभा स्थल पर होना चाहिए था आज सड़कों पर हो रहा है। मुख्यमंत्री इस चुनाव को सत्ता के दबाव में लड़ना चाहती हैं , पर भारतीय जनता पार्टी रुकने वाली नहीं है। आप जितना भी दबाव डाल लो हम चुनाव दम से लड़ेंगे। इस सरकार ने तो हमें रैली के लिए सभा स्थल तक नहीं दिया। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री बार-बार पूछते हैं कि यह उपचुनाव क्यों हो रहे हैं? हम उनको बताना चाहेंगे की यह चुनाव आपकी वजह से हो रहे हैं। मुख्यमंत्री का स्वभाव विधायकों को साथ लेकर चलने का है ही नहीं, इसलिए मुख्यमंत्री को इन विधायकों ने बाय-बाय कह दिया।
मुख्यमंत्री जी आपके विधायक आपसे समय मांगते रहे, आपने उनको समय तक नहीं दिया। इन विधायकों का इस्तीफा देने में कोई दोष नहीं है दोष तो केवल आपका है। राज्यसभा चुनाव में अपने राम विरोधी को टिकट दे दी, बहुमत होने के बावजूद आप हार गए और भाजपा जीत गई। यह सभी विधायक हिम्मत वाले हैं जिन्होंने इस्तीफा दिया, अगर देहरा के लिए कोई लड़ सकता है तो वह केवल होशियार सिंह है जब हमारी सरकार थी तो यह अपनी मांगों के लिए लड़कर विकास कार्यों के लिए 150 करोड रुपए ले गए थे और अपने कांग्रेस सरकार के समय देहरा को 1 रू तक नहीं दिया। होशियार सिंह ने कहा कांग्रेस पार्टी परिवारवाद से ग्रस्त है और जिस प्रकार से मुख्यमंत्री दोषारोपण की राजनीति कर रहे है वह गलत है। कांग्रेस सरकार के समय गुंडागर्दी का बोलबाला है और जिस प्रकार से पूरे प्रदेश में गुंडागर्दी पर रही है उसे साफ प्रतीत होता है कि यह सरकार गुंडो की सरकार है।
Kritika

Recent Posts

फोर्टिस कांगड़ा का 12वीं वर्षगांठ पर विशेष तोहफा

ओपीडी परामर्श एवं इन्वेस्टिगेसंस पर दी जा रही छूट हिमकेयर में उपलब्ध है निःशुल्क उपचार…

2 mins ago

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का कहर, प्रदेश में 115 सड़कें बंद

हिमाचल के ज्यादातर हिस्सों में बीती रात से बारिश हो रही है। जिला कांगड़ा, शिमला…

4 mins ago

मुख्यमंत्री ने मिलेट्स के प्रचार-प्रसार के लिए प्रशंसापत्र से सम्मानित होेने पर कृषि विभाग की सराहना की

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश के कृषि विभाग को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष-2023 के…

18 hours ago

उपचुनाव: सभी बूथों पर आवश्यक सुविधाएं करवाई जाएंगी उपलब्ध: डीसी

धर्मशाला, 03 जुलाई: जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि  देहरा विधानसभा क्षेत्र…

18 hours ago

कांगड़ा : सुरक्षा बल की बर्दी में दिखे 3 संदिग्ध, हिमाचल-पंजाब पुलिस हुई अलर्ट

जिला कांगड़ा के नंगलभूर में सुरक्षा बलों की वर्दी में संदिग्ध देखे जाने और एक…

18 hours ago

संसद में राहुल पर PM के बालबुद्धि कहने पर कुलदीप राठौर ने जताया ऐतराज

देश में नई सरकार के गठन के बाद संसद के पहले ही सत्र में पहली…

18 hours ago