हिमाचल

पीएम मोदी ने बदली देश की तकदीर: मनसुख मंडाविया

कुल्लू: देश जनता ने जिस तरह से बीते 9 सालों में देश का विकास देखा है। उस विकास को देखकर पूरे देश की जनता खुश है और जनता एक बार फिर से यही चाहती है कि साल 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा एक बार फिर से विकास को लेकर जनता के बीच जाए। यह बात केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कही। हिमाचल प्रदेश भाजपा के द्वारा भी इन दिनों भाजपा का महा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत शुक्रवार को मंडी संसदीय क्षेत्र के लाहौल जिला के सीसु में विकास तीर्थ यात्रा का आयोजन किया गया।

इस विकास तीर्थ यात्रा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। तो वहीं उन्होंने केंद्र सरकार के 9 सालों के विकास पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि विकास तीर्थ यात्रा के माध्यम से पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रम किए जा रहे हैं और केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार किया जा रहा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडपिया ने लाहौल स्पीति के सीसु में भी स्थानीय ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की तस्वीर को बदला है और इससे हिमाचल प्रदेश भी अछूता नहीं रहा है। आज लाहौल स्पीति का पूरा स्वरूप बदल गया है और उसका मुख्य कारण अटल टनल है। केंद्र मंत्री का कहना है कि वह भी मनाली से अटल टनल होते हुए लाहौल घाटी पहुंचे जहां पर लाहौल के लोगों के द्वारा उनका स्वागत किया गया है।

वहीं, उन्होंने जब स्थानीय जनता के साथ संवाद किया तो उन्हें पता चला कि इससे पहले लाहौल घाटी के लोगों को कुल्लू आने के लिए रोहतांग दर्रा को पार करना पड़ता था। वही अटल टनल बनने के बाद उनका सफर आसान हुआ है और लाहौल घाटी में पर्यटन गतिविधियां बढ़ी है। इसके अलावा अटल टनल के माध्यम से किसानों को भी अपने कृषि उत्पाद मंडियों में पहचान पहुंचाने के लिए काफी सुविधा मिली है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पूरे देश में भाजपा के द्वारा महा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है और जगह जगह भाजपा नेताओं के द्वारा ग्रामीणों के साथ संवाद भी किया जा रहा है।

पूरे देश की जनता भाजपा के 9 सालों के विकास कार्यों से खुश है और एक बार फिर से लोकसभा चुनावों में भाजपा को जनता का साथ मिलने वाला है। वहीं उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से भी आग्रह किया कि वे भी केंद्र सरकार की योजनाओं का गांव गांव जाकर प्रचार करें। ताकि इन योजनाओं का लाभ सभी ग्रामीणों को घर द्वार पर मिल सके। संपर्क से समर्थन कार्यक्रम के अंतर्गत केंद्रीय मंत्री ने तूपचिलिंग गोंपा, छेरिंग लमका, सुरेश कुमार, राजू, रवि कुमार, पाल्मो, रीता देवी, चिमेद अंगमो से संपर्क किया।

Kritika

Recent Posts

जानें कैसा रहेगा आपका आजका दिन

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज का दिन आपके लिए…

11 mins ago

किन्नौर में 300 मीटर खाई में गिरा ट्रक, दो की मौके पर मौत

Kinnaur truck accident: किन्नौर ज़िले के निगुलसरी के पास एक  सड़क दुर्घटना में एक ईंटों…

12 hours ago

मस्जिद की 3 मंजिल गिराने के फैसले को न्यायालय में चुनौती की तैयारी

Sanjauli Mosque Demolition Controversy: राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद की तीन अवैध…

12 hours ago

रेडियोग्राफर और लैब टेक्नीशियन का वेतन होगा दोगुना, आईजीएमसी में 10 करोड़  से  दो छात्रावास

CM Sukhu Announcement: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को आईजीएमसी ट्रॉमा सैंटर के लोकार्पण…

13 hours ago

Kangra News: शोभा यात्रा के साथ हुई शाहपुर दशहरा उत्सव की शुरूआत

  शाहपुर का जिला स्तरीय दशहरा मेले का शुभारंभ भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ।…

13 hours ago

झूठा प्रचार करने से बचें PM मोदी, जयराम झूठ बोलने में PhD: CM सुक्खू

CM Sukhwinder Singh Sukhu: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इंदिरा गांधी मेडिकल…

17 hours ago