दो दिन के अवकाश के बाद प्रश्नकाल के दौरान डलहौज़ी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक डीएस ठाकुर ने राजस्व मंत्री से पूछा कि हिमाचल प्रदेश के राजस्व अभिलेखा नुसार उपमंडल सलूणी के लंगेरा का सीमांत क्षेत्र पधरी जोकि हिमाचल का हिस्सा है लेकिन वर्तमान में जम्मू कश्मीर के डोडा जिले के कब्जे में है। इस क्षेत्र को चम्बा में शामिल करने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं।
जबाब में राजस्व मंत्री जगत नेगी ने माना कि हिमाचल का पधरी क्षेत्र जम्मू कश्मीर के डोडा जिले के कब्जे में है। सरकार द्वारा पहले ही मामला दोनों राज्यों के राजस्व अभिलेख में दर्ज इंद्राज अनुसार समाधान के लिए जम्मू कश्मीर प्रशासन के समक्ष उठाया गया है। लेकिन जम्मू कश्मीर इसको सुलझाने में रुचि नहीं दिखा रही है। इसलिए मामला केंद्र के समक्ष उठाया जायेगा। उन्होंने बताया कि 2016-17 में ये मामला ध्यान में आया था। 16000 बीघा जमीन पर कब्जा किया गया है जिसमें सड़क बनाने सहित चौकी भी बना दी गई है।
नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…
धर्मशाला, 18 मई: रिर्टनिंग आफिसर कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि…
धर्मशाला, 18 मई: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में लोकसभा तथा विस उपचुनाव में…
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित…
धर्मशाला, 18 मई: सहायत अभियंता विद्युत उपमंडल सिद्धपुर कर्मचंद भारती ने बताया कि 20 मई…
कांग्रेस सरकार के साथ चलेगी धर्मशाला की जनता, जग्गी को MLA बनवाकर बढ़ेगा विकास का…