Categories: हिमाचल

BREAKING: रैपर बोहेमिया के फैन्स को जोरदार झटका, पुलिस ने रद्द की परमिशन

धर्मशाला के पुलिस ग्राउंड में 12 तारीख को होने जा रहे रैपर बोहेमिया और सिंगर गीता बैंस के शो की परमिशन रद्द कर दी गई है। एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने इस मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि 12 तारीख को पुलिस ग्राउंड में शो होना था लेकिन इस शो के ऑर्गनिज़र ने पुलिस को सही जानकारी न देकर इस शो की इजाजत ली थी।

एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने कहा की अविनाश नाम की व्यक्ति ने हमसे इजाजत ये कहकर परमिशन ली थी कि उसे पुलिस ग्राउंड में एक म्यूजिक इवेंट करना है। उन्होंने बताया था कि एनजीओ के साथ मिलकर यह इवेंट होगा और इसका कुछ पैसा होमलेस लोगों को दिया जाएगा। लेकिन बाद में जानकरी दी गई की विदेशी कलाकार यहां आ रहे हैं।

एसपी ने कहा की अभी तक यह नहीं बताया गया है कि किस एनजीओ के साथ मिलकर यह शो किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बड़ा इवेंट करवाने के लिए तमाम विभागों के सहयोग की जरूरत होती है। वहीं उन्होंने कहा कि पुलिस ग्राउंड की परमिशन को रद्द किया गया है। वहीं एसपी ने कहा की पुलिस ग्राउंड में यह इवेंट नहीं होगा और अगर यह कहीं और करवाते हैं तो इनकी स्वयं की जिम्मेदारी होगी।

बता दें कि लोगों ने हजारों रूपयों की टिकट भी इस शो के लिए खरीद रखी थी। इस शो की पॉपुलेरिटी बढ़ाने के लिए बड़े-बड़े पोस्टर भी लगाए जा चुके थे।

Samachar First

Recent Posts

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

2 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

2 hours ago

शिमला में महिला के साथ बैंक कर्मी ने की धोखाधड़ी, ₹5,238 की किस्त कटने पर हुआ खुलासा

Shimla: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बैंक कर्मी ने महिला खाता धारक के…

2 hours ago

शिक्षकों के विदेश दौरे के बनाए नियम, 100% रिजल्ट देने वाले होंगे योग्य

शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के विदेश दौरे को लेकर…

3 hours ago

खेलों से युवाओं को नशे से दूर रखना होगा संभव: कुलदीप सिंह पठानिया

मलकवाल में दो दिवसीय राष्ट्रीय जूनियर कुराश चैंपियनशिप का समापन नूरपुर: हिमाचल प्रदेश विधानसभा…

3 hours ago

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

6 hours ago