Categories: हिमाचल

24 घंटे बाद ही ध्वस्त हुआ डेढ़ करोड़ का ब्रिज, रफा-दफा का खेल शुरू

<p>सावधान! अगर हिमाचल प्रदेश में कोई नया पुल बना हो तो उससे गुजरने से बाज आ जाएं। यह जोखिम आपकी जान को ख़तरे में डाल सकता है। जी हां, प्रदेश में निर्माण कार्यों की ऐसी हालत हो गई है कि न चाहते हुए भी जनहित में यह चेतावनी जारी करनी पड़ रही है।</p>

<p>आपको यकीन नहीं हो रहा तो ताजा मामला मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल का है। यहां पड़सल गैहरा में बना ब्रिज एक दिन बाद ही ढह गया। गौरतलब है कि इस पुल का निर्माण डेढ़ करोड़ की लागत से हो रहा है। लेकिन, निर्माण के अगले दिन ही इसका ज़मीदोज़ हो जाना ढेरों सवाल खड़े कर रहा है। मामले में पहले ही ठेकेदार के खिलाफ शिकायत की गई थी। अब इस घटना से ग्रामीण खासे नाराज हैं।</p>

<p>असल मसला यहीं तक सीमित नहीं है बल्कि इस मामले में अधिकारी भी विभागीय जांच से कतरा रहे हैं। ग्रामीणों ने इस मामले में विजिलेंस जांच की मांग की है। आरोप है कि ब्रिज के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल हुआ और इसमें कई बड़े अधिकारियों की मिलीभगत है।</p>

<p>गौरतलब है कि यह पुल पहले से ही विवादों में रहा है। किसान इस पुल के निर्माण कार्य के खिलाफ थे। उन्होंने इसके जरिए खेत को तबाह करने के आरोप लगाए थे।</p>

Samachar First

Recent Posts

अमेरिका की ध्रुवी पटेल के सिर सजा Miss India Worldwide का ताज

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…

2 hours ago

27 या 28 सितंबर को इंदिरा एकादशी कब है? जानें

  Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…

2 hours ago

दोपहर 12 बजे हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक: क्या होंगे प्रमुख निर्णय?

  Shimla:  राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…

2 hours ago

आज का ज्योतिषीय प्रभाव

आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

2 hours ago

लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद, जून 2025 तक बहाल होगा रूट

  अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…

16 hours ago

चिकन की दुकानों में स्वच्छता के नियम दरकिनार

  Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…

17 hours ago