Categories: हिमाचल

भरमौर की रनुहकोठी-सामरा वैली में टूटे ग्लेशियर, जान जोखिम में डाल नाला पार कर बच्चे जा रहे पेपर देने

जनजातीय क्षेत्र भरमौर की भयावह तस्वीरें वायरल हो रही हैं। यहां रनुहकोठी-सामरा वैली में ग्लेशियर टूटकर नीचे नाले की तरह बह रहे हैं जिससे लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। 20 से भी ज़्यादा स्कूली बच्चे ग्लेशियर को पार कर रहे हैं। बता दें कि इन दिनों 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं।

बच्चे पेपर देने के लिए रनुहकोठी-सामरा वैली में नाला क्रॉस कर जा रहे हैं जहां ग्लेशियर टूटकर नाले की तरह बह रहे हैं। वाइरल वीडियो में ऊपर और नीचे दोनों जगह नाला क्रॉस करते बच्चे दिख रहे हैं। बच्चे परीक्षा देकर वापस आ रहे थे और वापस आते वक्त नाला क्रॉस किया। बताया जा रहा हैं कि नाले में पहले भी ग्लेशियर टूट चुके हैं। बच्चे अपनी जान जोखिम में डाल परीक्षाएं दे रहे हैं।

प्राकृतिक आपदा को ठेंगा दिखा अभिभावक अपने कलेजे के टुकड़ों को मौत के मुंह में भेज रहे हैं। अभिभावक शिक्षा की ख़ातिर जोख़िम उठा रहे हैं। सामरा से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रनुहकोठी के छात्र परीक्षा देने जाते हैं। छात्रों को दो जगह ग्लेशियर वाले नाले क्रॉस करने पड़ते हैं। बच्चे परीक्षा केंद्र के लिए भिंदोह नाला और रनुहकोठी नाला क्रॉस कर पहुंचते हैं। यहां हर साल यहां बड़े ग्लेशियर टूटते हैं। एहतियातन के तौर पर आज दिन तक सरकार-प्रशासन की ओर से कोई  कारगर कदम नहीं उठाए गए हैं। यहां पहले भी में कई हादसे हो चुके हैं और कई लोग इन नालों में अपनी जान गवां चुके हैं।

Samachar First

Recent Posts

पुराने साथियों की घर वापसी से कांग्रेस संगठन हो रहा मजबूत

शिमला जिला के कुमारसैन वार्ड के जिला परिषद सदस्य उज्वल मेहता आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय…

11 hours ago

“भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही”

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर जहां भाजपा बार-बार हिंदुत्व विरोधी और बहुसंख्यक…

11 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज शिमला पहुंचने पर स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज शिमला पहुंचने पर मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव…

11 hours ago

बागवान भोपाल ने तकनीक के इस्तेमाल से किसानी को बनाया मुनाफे का सौदा

वर्तमान में किसनी और बागवानी में भी आधुनिकीकरण का प्रभाव देखने को मिल रहा है.…

11 hours ago

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी -गद्दी नेता कपूर बीते…

13 hours ago

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध: बिंदल

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध, कांग्रेस नेता कर रहे…

14 hours ago