हिमाचल

तीन विधानसभा उपचुनावों के लिए कांग्रेस ने नियुक्त किए सह पर्यवेक्षक

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव रजनीश किमटा ने आज यहां बताया कि कांग्रेस पार्टी ने नालागढ़, हमीरपुर और देहरा विधानसभा उपचुनावों के लिए सह पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि हमीरपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए विधायक सुरेश कुमार, चन्द्रशेखर एवं विवेक शर्मा को सह पर्यवेक्षक का दायित्व दिया गया है। उन्होंने कहा कि देहरा उपचुनाव के लिए राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया, उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड रघुवीर सिंह बाली व विधायक संजय रतन जबकि नालागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए मुख्य संसदीय सचिव चौधरी राम कुमार एवं संजय अवस्थी और विधायक विनोद सुल्तानपुरी को सह पर्यवेक्षक लगाया गया है।

उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा उपचुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से तैयार है तथा एकजुटता के साथ धनबल का सामना करेगी। उन्होंने कहा कि सह पर्यवेक्षक इन विधानसभा उपचुनावों के कांग्रेस पार्टी के प्रभारियांे के साथ समन्वय स्थापित करेंगे। कांग्रेस पार्टी ने देहरा विधानसभा क्षेत्र के लिए कृषि मंत्री चन्द्र कुमार, नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर तथा हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी को प्रभारी नियुक्त किया है।

    उन्होंने कहा कि तीन निर्दलीय विधायकों ने अपने चुनाव क्षेत्र के मतदाताओं के साथ विश्वासघात कर जन-भावनाओं को भाजपा को बेचा है। अन्यथा चौदह महीने के बाद ही, इन तीन निर्दलीय विधायकों को विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र देने की क्या आवश्यकता थी? उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हाल में विधानसभा उपचुनावों में चार सीटें जीतीं है जो इस बात का प्रमाण है कि कांग्रेस सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों एवं नेतृत्व से हिमाचल प्रदेश की जनता खुश है और मतदाताओं ने भाजपा की खरीद फरोख्त की राजनीति को नकार दिया है।

Kritika

Recent Posts

अध्यापक बदलाव की धुरी: राजेश धर्माणी

  Mandi; शिक्षण एक बहुत ही उत्तम कार्य है और अध्यापक बनना गौरव की बात…

5 mins ago

हमीरपुर में देवभूमि संघर्ष समिति के धरना प्रदर्शन के दौरान व्यक्ति की मौत

  Hamirpur: देवभूमि संघर्ष समिति के धरना प्रदर्शन के दौरान 47 वर्षीय व्यक्ति की हार्ट…

15 mins ago

हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह के मारे जाने की खबर, क्या है सच?

    World News: इजराइली हमले में हिजबुल्लाह का चीफ हसन नसरल्लाह मारा गया है।…

2 hours ago

बंगलूरू के ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई में आतंकी हमले का अलर्ट

  Karnatka, Agencies: कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू के ताज वेस्ट एंड होटल को बम से…

4 hours ago

IIT Mandi में 12वां दीक्षांत समारोह, शाश्वत गुप्ता को राष्ट्रपति पदक

Mandi : आईआईटी मंडी में शनिवार को 12वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह…

5 hours ago

कुलगाम में आतंकवादियों से मुठभेड़, चार सुरक्षाकर्मी और एक यातायात अधिकारी घायल

कुलगाम में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में चार सुरक्षाकर्मी व एक यातायात पुलिस अधिकारी घायल…

5 hours ago