Categories: हिमाचल

केंद्र ने हिमाचल को दिए 500 वेंटिलेटर, प्रदेश के सभी अस्पतालों में किया जा रहा स्थापित: आरडी धीमान

<p>अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने बताया कि केंद्र द्वारा हिमाचल प्रदेश को 500 वेंटिलेटर उपलब्ध करवाए गए हैं। इन वेंटिलेटर में 178 ट्रांसपोर्ट वेंटिलेटर हैं और बाकी आईसीयु वेंटिलेटर हैं, जो प्रदेश सरकार को निःशुल्क दिए गए हैं। यह वेंटिलेटर एचएलएल के माध्यम से उपलब्ध करवाए गए हैं और भारत इलैक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड द्वारा बनाए गए हैं। इन वेंटिलेटर को प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों, सभी जिला अस्पतालों और अन्य कोविड से संबंधित स्वास्थ्य संस्थानों में स्थापित किया जा रहा है।</p>

<p>इन वेंटिलेटर के संचालन के लिए मेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षित किया जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा उपलब्ध करवाए गए इन वेंटिलेटर के माध्यम से कोरोना संक्रमित लोगों के उपचार के लिए निश्चित रूप से स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों को और अधिक बल मिलेगा और आने वाले समय में अगर कोविड के मामले बढ़ते हैं तो गंभीर मरीजों के बेहतर प्रबंधन में मदद मिलेगी।</p>

<p>आरडी धीमान ने बताया कि वैश्विक कोरोना महामारी के संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार व्यापक निवारक एवं उपचारात्मक उपायों का प्रयोग कर रही है और इससे निपटने के लिए पूर्णतः सक्षम है। गत दिनों मुख्यमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री भारत सरकार के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान हुई बैठक में वेंटिलेटर की कम उपलब्धता बारे चिंता जताई गई है और प्रदेश को वेंटिलेटर उपलब्ध करवाने का आग्रह किया था। उनके इस आग्रह को स्वीकार करते हुए हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार द्वारा 500 वेंटिलेटर उपलब्ध करवा दिए गए हैं, जो प्रदेशवासियों के लिए राहत का विषय है।</p>

Samachar First

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

5 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

6 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

6 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

6 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

6 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

6 hours ago