Categories: हिमाचल

चंबा: सीवरेज सुविधा न होने से लोग नालों में डाल रहे शौचालय की पाइपें, फैल रही गंदगी

<p>चंबा मुख्यालय के बहुत से ऐसे वार्ड हैं जहां पर अभी भी सीवरेज लाइन ना होने की वजह से लोगों द्वारा उनके शौचालय की पाइप सीधे नाले और नालियों में डाली जा रही हैं। मुख्यालय के जुलाहकडी वार्ड की बात करें तो यहां पर कई घरों के पास सीवरेज लाइन ना होने की वजह से लोगों ने अपने शौचालय की पाइपें सीधे नाले में खुले में फेंकी हुई हैं। जिसकी वजह से यहां का वातावरण चारों तरफ प्रदूषित हो रहा है। इस कारण से पास लगते घरों में इतनी बदबू फैली है कि उनका रहना मुश्किल हो गया है।</p>

<p>&nbsp;इस गंदगी व बदबू की वजह से लोग अपने घरों के बाहर नहीं बैठ सकते हैं। उन्हें हमेशा अपने घरों की खिड़कियों दरवाजे बंद करके रखने पड़ते हैं। लोगों ने इस समस्या को कई बार प्रशासन के आगे भी रखा लेकिन प्रशासन द्वारा यहां सीवरेज की लाइन न बिछाने की वजह से यहां पर यह हाल हुआ है।</p>

<p>यहां रह रहे स्थानीय लोगों ने बताया उनके मुहल्ला जुलाहकडी में उनके घर के साथ लगते नाले में लोगों ने सीवरेज की पाइपें खुले में डाली हुई हैं। जिसकी वजह से यहां काफी गंदगी फैली हुई है। उन्होंने कहा कि इस गंदगी की वजह से यहां हमेशा ही प्रदूषण फैला रहता है और वह घर के बाहर तो क्या अंदर भी नहीं बैठ सकते।</p>

<p>लोगों ने बताया&nbsp; कि कई बार उन्होंने प्रशासन से इस बारे में शिकायत भी की है कि जिन लोगों ने अपने शौचालय की नालियां सीधे खुले में नाले में डाली हैं उन्हें टेंक बनाने के लिए कहा जाये या फिर यहां सीवरेज की लाईन डाली जाए जिससे समस्या का समाधान हो सके।</p>

Samachar First

Recent Posts

बांग्लादेश का कूटनीतिक फेरबदल: भारत से उच्चायुक्त समेत छह राजनयिकों की वापसी

  New Delhi, Agencies: बांग्लादेश ने भारत में अपने उच्चायुक्त मुस्तफिजुर रहमान को अचानक वापस…

2 hours ago

कंगना ने फिर साधा निशाना: “हमारे पड़ोसी राज्य से आ रही हैं बर्बादी की चीजें”

  Shimla/Mandi : सांसद व अभिनेत्री कंगना इन दिनों मंडी के दौरे पर हैं। अपने…

2 hours ago

घटस्थापना पर 3 शुभ योग: जानें नवरात्रि का महत्व

  Shimla:नवरात्र की सभी पाठकों को हार्दिक शुभकामनाएं। आज शारदीय नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि है।…

3 hours ago

रुपया 11 पैसे गिरा, 83.93 डॉलर पर पहुंचा

  Mumbai/Agencies: कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के चलते…

4 hours ago

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

  पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

21 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

21 hours ago